Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»पत्रकार हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा
    क्राइम

    पत्रकार हत्याकांड मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में साल भर पहले हुई पत्रकार रईस अहमद हत्याकांड मामले में अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार तिवारी की अदालत ने मंगलवार को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों आरोपियों ने एक नाबालिग की मदद से पत्रकार की निर्मम हत्या की थी। नाबालिग का प्रकरण बाल न्याय बोर्ड में विचाराधीन है। यह वारदात 16 मई 2024 को मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में हुई थी।

    जानकारी के अनुसार, पत्रकार रईस अहमद की हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो शुरुआत में मामला रहस्यमय लगा। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, पत्नी और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ। पुलिस ने पाया कि दोनों ने पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसी साजिश के तहत, उन्होंने एक विधि से संघर्षरत किशोर की मदद लेकर इस वारदात को अंजाम दिया।

    पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक पत्रकार की पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध था। पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग की मदद ली। तीनों ने मिलकर पत्रकार रईस अहमद की हत्या की योजना बनाई और उसे घर में ही मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

    करीब डेढ़ साल चली जांच और सुनवाई के बाद, मंगलवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत सबूतों से यह साफ है कि दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जबकि किशोर का मामला अलग से विचाराधीन रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका

    May 15, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.