मथुरा। वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए दिल्ली निवासी श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई।श्रद्धालु अखिल (67) को मंदिर में प्रवेश के दौरान गेट नंबर 2 के पास अचानक बेचैनी हुई। जहां मौजूद डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के हरिनगर के रहने वाले अखिल माथुर (68) परिवार के साथ बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। मृतक पहले से हृदय रोग से पीड़ित थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर शव को दिल्ली ले गए। अखिल पिछले 5 साल से दिल की बीमारी से जूझ रहा था।
Trending
- ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
- थोक में महंगाई की मार
- ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
- LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
- पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
- “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
- काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
- आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

