Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
    • निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव का बयान, कहा-सभी राजनीतिक दलों को आंदोलन के साथ खड़ा होना चाहिए
    राष्ट्रीय

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव का बयान, कहा-सभी राजनीतिक दलों को आंदोलन के साथ खड़ा होना चाहिए

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया. उन्होंने सोमवार (13 जुलाई) को कहा कि सभी राजनीतिक दलों को अपने दलगत हितों से अलग रहकर इस आंदोलन के साथ खड़ा होना चाहिए.

    सोनम वांगचुक अपना अनशन समाप्त करें- ठाकरे

    मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी इस आंदोलन का समर्थन करना चाहिए. साथ ही उन्होंने वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की अपील करते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद कीमती है.

    पिछले 24 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना जारी

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी का धरना पिछले 24 दिनों से जारी है. संगठन की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और इस वर्ष मई में हुई नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए. प्रश्नपत्र लीक होने के बाद नीट की पुनः परीक्षा पिछले महीने आयोजित की गई थी.

    20 जुलाई को सीजेपी का संसद तक मार्च

    कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 20 जून से शुरू हुआ था, जबकि शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 28 जून को आंदोलन में शामिल हुए और तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. डॉक्टरों के अनुसार, अनशन के कारण वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई है. रविवार को चिकित्सकों ने बताया कि उनका रक्तचाप कम हो गया है और अनशन शुरू होने के बाद से उनका वजन 7.8 किलोग्राम घट चुका है. कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की घोषणा की है.

    धर्मेंद्रप्रधान से इस्तीफा मांगने में कुछ भी गलत नहीं- ठाकरे

    उद्धव ठाकरे ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को ‘‘बिना किसी राजनीतिक झंडे के’’ कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को भी इस आंदोलन के समर्थन में आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगने में कुछ भी गलत नहीं है.

    सीजेपी के संसद मार्च का करेंगे समर्थन- उद्धव

    ठाकरे ने कहा कि 20 जुलाई को जब कॉकरोच जनता पार्टी नयी दिल्ली में संसद तक मार्च निकालेगी, तो उसी दिन शिवसेना (यूबीटी) भी महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताएगी. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संसद के मानसून सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि 18 जुलाई को वह नागपुर जाएंगे, जहां अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी के विरोध में शुरू किए गए ‘राम रक्षा’ आंदोलन में हिस्सा लेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राम मंदिर चंदा चोरी केस ; सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, यूपी सरकार और ट्रस्ट को नोटिस, SIT से भी मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    July 13, 2026

    AC ट्रेन से 1.27 करोड़ से ज्यादा की चोरी, चादर, तौलिए, कंबल और तकिए चुपके से घर ले जा रहे हैं यात्री

    July 13, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने की मदरसा शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी की याचिका खारिज, जानिए क्या है पूरा मामला

    July 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.