Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, September 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»एनआईटी रायपुर के 16वें दीक्षांत समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि
    BREKING NEWS

    एनआईटी रायपुर के 16वें दीक्षांत समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर (एनआईटी रायपुर) का 16वां दीक्षांत समारोह आगामी रविवार, 9 नवम्बर 2025 को दोपहर 2:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने जा रहा है। समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा शनिवार को आयोजित पूर्वाभ्यास में विद्यार्थियों को डिग्री एवं पदक वितरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

    इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर के माननीय उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा होंगे, जबकि रक्षा मंत्री, भारत सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. जी. सतीश रेड्डी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआईटी रायपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष एवं हावरे प्रॉपर्टीज ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश हावरे करेंगे। एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन. वी. रामना राव इस अवसर पर संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

    इस वर्ष कुल 1,382 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें बी.टेक एवं बी.आर्क कार्यक्रमों के 1,055 विद्यार्थी, एमसीए, एम.एससी. एवं एम.टेक के 278 विद्यार्थी, तथा 49 शोधार्थी (पीएच.डी.) शामिल हैं।

    उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए कुल 54 पदक — 27 स्वर्ण और 27 रजत पदक — प्रदान किए जाएंगे। इनमें बी.टेक एवं बी.आर्क कार्यक्रमों के 13 स्वर्ण और 12 रजत पदक, तथा एमसीए, एम.एससी. और एम.टेक कार्यक्रमों के 14 स्वर्ण और 15 रजत पदक शामिल हैं। संस्थान के सर्वश्रेष्ठ छात्र का प्रतिष्ठित पुरस्कार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखा की छात्रा सुश्री आर्या श्रीवास्तव को प्रदान किया जाएगा।

    दीक्षांत समारोह में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य, सेनेट सदस्य, रजिस्ट्रार, डीन, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे, जो संस्थान की शैक्षणिक गरिमा और एकता का प्रतीक होगा।

    एनआईटी रायपुर अपने विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए सतत् प्रयासरत है और उन्हें राष्ट्र निर्माण तथा वैश्विक प्रगति में सार्थक योगदान हेतु प्रेरित करता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

    September 20, 2026

    राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में

    September 20, 2026

    कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी

    September 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.