रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित औषधालय में निःशुल्क लिवर जांच शिविर का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी के 86 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसका लाभ उठाया। ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन एवं जनरेशन कंपनी के लिए संचालित डंगनिया औषधालय में समय-समय पर विभिन्न शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी तहत पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. जोगेश विशनदासानी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. तुषार बहादुरे (किडनी रोग विशेषज्ञ) के आतिथ्य में यह शिविर संपन्न हुआ।
शिविर में विशेष परीक्षण हेतु निःशुल्क फाइब्रोस्कैन की व्यवस्था की गई, इसके साथ सामान्य परीक्षण जैसे ब्लड प्रेशर, ब्लड चेक-अप, शुगर एवं ईसीजी भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एच.एल पंचारी ने बताया कि औषधालय में निर्धारित परीक्षण एवं परामर्श नियमित रूप से किया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी शिविर हमारे औषधालय की नियमित प्रक्रिया है। इस शिविर का उद्देश्य विद्युत कर्मियों को समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाने, उचित परामर्श और मार्गदर्शन देना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. इंदु साहू, चिकित्साधिकारी डॉ. श्वेता जैन एवं औषधालय की टीम उपस्थित थी।
Trending
- मुंबई के अस्पताल में भर्ती पवन कल्याण की हालत अब स्थिर
- महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
- रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
- बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
- अपने वरिष्ठों से सीखते रहना ही कर्त्तव्यनिष्ठा है: देवेन्द्र कुमार बंछोर
- निरंजना चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मि क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष
- दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
- पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…

