Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सांस फूलने का कारण हार्ट की बीमारी है या ये है फेफड़ों का इंफेक्शन? ऐसे करें पहचान…
    • धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई
    • आज का राशिफल:रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 2 राशियों को बड़ा लाभ, कर्क को प्रमोशन और मिथुन राशि रहें सतर्क…
    • चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
    • छत्तीसगढ़: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती…
    • छत्तीसगढ़: शराब विवाद में पति-पत्नी की मौत, तीन छोटे बच्चे हुए बेसहारा…
    • छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…
    • सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर पुलिस की चूक से मचा हड़कंप…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, November 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर
    BREKING NEWS

    मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 नवंबर 2025 (सोमवार) को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे राज्य में किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान प्रातः पटना से प्रस्थान कर 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे लोक सेवा भवन स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “मंडिया दिवस ” के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ओडिशा सहित पूरे देश में मिलेट्स के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

    इसके बाद, केंद्रीय मंत्री श्री चौहान कटक जिले के सदर क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहाँ वे किसानों के साथ फील्ड विजिट और संवाद करेंगे। वे किसानों के अनुभवों और सुझावों को जानेंगे तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कृषि कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का अवलोकन करेंगे।

    दोपहर में वे आईसीएआर-सीआरआरआई (ICAR-CRRI) बिद्याधरपुर, कटक में आयोजित संयुक्त रणनीति बैठक में भाग लेंगे। इस बैठक में पीएम धन धान्य कृषि योजना, पल्सेस सेल्फ-रिलायंस मिशन और राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।मंत्री श्री शिवराज सिंह ने पूर्व में कहा है कि “भारत का भविष्य किसान के खेतों में छिपा है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम खेती को लाभकारी, पर्यावरण-संवेदनशील और तकनीक-समर्थ बना रहे हैं।” 

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह राज्यों का दौरा करके मैदानी रूप से कार्य करते हुए किसानों से लगातार रूबरू हो रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़: पांच आदिवासी युवाओं का चयन प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट अमेरिका में ,लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण…

    November 21, 2026

    बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने गमछा लहराकर जीता बिहार का दिल, निशांत कुमार को लगाया गले…

    November 21, 2026

    अमित शाह का अरुणाचल में बड़ा ऐलान, 2027 के बाद भारत में दर्ज FIR का 3 साल के अंदर सुप्रीम कोर्ट तक निपट जाएगा केस

    November 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.