Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान
    • रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • बिलासपुर:पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी: स्कूल ड्रेस पहने नाबालिगों ने दो छात्रों की बेरहमी से की पिटाई, घटना का VIDEO वायरल…
    • दिल्ली के चर्चित अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी…
    • पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय मोतीलाल वोरा की धर्मपत्नी शांति वोरा का निधन…
    • सबसे छोटा इलेक्ट्रो-मैकेनिकल रोबोटिक आर्म बनाकर नागपुर के 17 साल के हितेन ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड…
    • ट्रंप की हत्या का युद्ध…
    • विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक छाप: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»लाशों के टुकड़े जोड़ बना ताकतवार इंसान या खतरनाक शैतान
    मनोरंजन

    लाशों के टुकड़े जोड़ बना ताकतवार इंसान या खतरनाक शैतान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साहित्य की दुनिया में कुछ किताबें ऐसी होती हैं जो न सिर्फ समय की सीमाओं को लांघ जाती हैं, बल्कि मानव मन की गहराइयों को छूकर हमें खुद से सवाल करने पर मजबूर कर देती हैं. मैरी शेली की ‘फ्रैंकेंस्टाइन (1818)’ ऐसी ही एक कृति है. महज 19 साल की उम्र में लिखा गया यह उपन्यास, विज्ञान कथा का पहला उदाहरण माना जाता है, आज भी प्रासंगिक है. विज्ञान की उन्नति के दौर में, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जेनेटिक इंजीनियरिंग जैसी तकनीकें हमारी जिंदगी का हिस्सा बन रही हैं, ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ हमें बताती है कि सिर्फ किसी चीज का निर्माण कर देना ही काफी नहीं है. उसको लेकर अगर जिम्मेदारी की भावना नहीं होगी तो इस नवनिर्माण के कोई मायने नहीं हैं.

    अब इसी उपन्यास पर आधारित फिल्म ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ का निर्देशन गिलर्मो डेल टोरो ने किया है और उन्होंने दिखा दिया है कि वह कहानी कहने की कला में माहिर हैं. उन्होंने जिस तरह से इस फिल्म को पेश किया है, वह इसे 2025 की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार करने के लिए काफी है.

    ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ की शुरुआत आर्कटिक के बर्फीली माहौल से होती है, जहां कप्तान रॉबर्ट वाल्टन एक रहस्यमय व्यक्ति विक्टर फ्रैंकेंस्टाइन से मिलता है. विक्टर अपनी जिंदगी की दास्तान सुनाता है. जिनेवा के एक अमीर परिवार में जन्मे विक्टर को बचपन से ही प्रकृति और विज्ञान का जुनून सवार रहता है. लेकिन एक दिन उसकी मां की मौत हो जाती है और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है.

    अब वह मौत से जंग लड़ने का फैसला करता है और फिर वह मृत लोगों के शरीर से एक जीवित प्राणी की रचना करने का फैसला करता है. वो इसमें कामयाब भी होता है, लेकिन विकृत दिखने वाली ये प्राणी को देख विक्टर को लगता है कि उसने कोई भूल कर दी है. इसके बाद की कहानी ही फ्रेंकेस्टाइन को खास बनाती है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विक्टर की ये रचना अकेलेपन और इंसान के तिरस्कार का शिकार होती है. इस कहानी को इस लाइन से समझा जा सकता है, ‘मैं अंधेरे में पैदा हुआ, लेकिन प्रकाश की तलाश में भटकता रहा. खास बात यह कि नेटफ्लिक्स पर ये हिंदी में भी मौजूद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल शर्मा की पत्नी सुनीला प्यारेलाल शर्मा का निधन

    July 13, 2026

    आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी

    July 12, 2026

    ‘मया के चिन्हारी’,छत्तीसगढ़ी फिल्म का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न,जल्द शुरू होगी शूटिंग…

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.