Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी
    मनोरंजन

    आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान ने हाल ही में गौरी स्प्रैट संग शादी की. दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहे थे. ऐसे में अब उनका रिश्ता ऑफिशियल हो चुका है. अब उनकी तीसरी शादी काफी सुर्खियों में रही. ऐसे में अब फिल्ममेकर शुखर सुमन ने आमिर की शादी पर चुटकी ली. उन्होंने उनकी शादी पर राय दी और कहा कि वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं और उनका हुनर ​​बेमिसाल है.

    दरअसल, हाल ही में शेखर सुमन ने मशहूर यूट्यूब टॉक शो ‘शेखर टूनाइट’ से बात की और इस दौरान उनसे आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सवाल किया गया था. फिल्ममेकर ने कहा था, ‘उन्होंने आने वाली जेनरेशन को एक अनोखी सोच दी है. कोई व्यक्ति किसी भी पेशे में हो, उसे आमिर के पैर छूने चाहिए. खासकर राजनेताओं को उनसे बहुत कुछ सीखना चाहिए था. कहा जाता है कि राजनेता गठबंधन बनाना चाहते हैं और उन्हें आमिर से कला सीखनी चाहिए.’

    आमिर खान की पहली दो शादियों पर बोले शेखर सुमन

    इसके साथ ही शेखर सुमन ने आमिर खान की पहली दो शादियों को लेकर भी बात की और कहा, ‘गठबंधन, रीना दत्ता और किरण के साथ उनकी शादियां दुर्भाग्य से टूट गई. इसलिए गौरी के साथ उनके तीसरे गठबंधन को महागठबंधन कहना चाहिए.’ शेखर ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, ‘हमारी सरकार तो ठीक से डबल इंजन नहीं चला पा रही है और अब वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं.’

    शेखर सुमन ने बताया आमिर खान का बेमिसाल टैलेंट

    इतना ही नहीं, शेखर सुमन ने आगे आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर कहा, ‘आमिर खान की पर्सनल लाइफ एक इंजन ड्राइवर के जैसे है. वो पहले दो स्टेशनों पर ट्रेन की एक-एक बोगी अलग करते हैं फिर एक और बोगी जोड़ते हैं. फिर अगले स्टेशन पर बाकी की दो बोगियों को जोड़कर एक पूरी ट्रेन तैयार करते हैं.’ इसे फिल्म मेकर आमिर खान का बेमिसाल टैलेंट भी बताते हैं और कहते हैं, ‘वो उस इंजन की तरह हैं, जिसमें पेट्रोल इथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल का मिश्रण होता है.’

    आमिर खान की तीसरी शादी

    गौरतलब है कि आमिर खान ने तीसरी शादी 5 जुलाई को की थी. उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ रजिस्टर मैरिज की थी. उनकी शादी में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. इस दौरान आमिर खान के तीनों बच्चे मौजूद थे. 

    आपको बता दें कि आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता के साथ शादी की थी. इनसे उनके दो बच्चे आइरा और जुनैद खान हैं. 2002 में उनका रिश्ता टूट गया था, जिसके बाद 2005 में एक्टर ने किरण राव से शादी की थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा आजाद है. हालांकि, बाद में साल 2021 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था. अब गौरी के साथ आमिर खान तीसरी शादी कर चुके हैं. शादी से पहले एक्टर ने गौरी को लेकर कहा था, ‘अब मैं पूरा हुआ हूं.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मया के चिन्हारी’,छत्तीसगढ़ी फिल्म का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न,जल्द शुरू होगी शूटिंग…

    July 12, 2026

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.