Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PM पद से इस्तीफा देंगे कीर स्टारमर
    • एटली और प्रिया एटली ने बेटी के नाम का किया खुलासा, दिल छू लेने वाले पोस्ट में बताया नाम
    • ऑरेंज कैप टेबल में सुदर्शन और गिल ने किया पहले और दूसरे नंबर पर कब्जा
    • सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत
    • AC और फ्रिज पर लगे ये छोटे स्टार बचा सकते हैं हर साल हजारों रुपये
    • मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं
    • महिंद्रा यूनिवर्सिटी और हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर; कानूनी शिक्षा और अनुसंधान को मिलेगा नया आयाम
    • बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी सीपत की बड़ी पहल, 130 छात्राओं के लिए ‘जेम-2026’ अभियान शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»ब्लास्ट में टूटी चेहरे की 100 हड्डियां, जोड़कर बच्चे को दी नई जिंदगी,डॉक्टरों ने कर दिया कमाल…
    राष्ट्रीय

    ब्लास्ट में टूटी चेहरे की 100 हड्डियां, जोड़कर बच्चे को दी नई जिंदगी,डॉक्टरों ने कर दिया कमाल…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जबलपुर। डॉक्टरों को यूं ही धरती का भगवान नहीं कहा गया है, बल्कि जब-जब कोई आपत्ति आई है डाक्टरों ने धरती के भगवान वाली कहावत को सच कर दिखाया है। जबलपुर के एक अस्पताल के डाक्टरों ने करीब 5 घंटे के जटिल ऑपरेशन के बाद एक 14 साल के बच्चे को दोबारा पहले जैसी जिंदगी लौटाई है।

    दरअसल, फ्रिज ब्लास्ट में कटनी निवासी 14 साल का एक बच्चा पूरी तरह के क्षत विक्षत हो गया था। बच्चे का जबड़ा बुरी तरह से फट गया था। हालत ये थी कि बच्चे का चेहरा पहचानना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन डाक्टरों की टीम ने जबड़े की जटिल सर्जरी करने में न सिर्फ बड़ी सफलता हासिल की बल्कि जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे बच्चे को जीवनदान भी दिया। अस्पताल के योग्य और कुशल चिकित्सकों की टीम ने एक अलग तरह के भयावह व चुनौतीपूर्ण केस की सर्जरी कर असंभव को संभव कर दिखाया।

    इस जटिलतम केस की सफल सर्जरी कर बड़ेरिया मेट्रो प्राइम अस्पताल के डॉक्टर्स ने इतिहास रच दिया। यह ऑपरेशन बेहद ही दुर्लभ था क्योंकि मरीज के जबड़े की 100 से ज्यादा हड्डियां टूट चुकी थीं, जिन्हें जोड़ना आसान नहीं था। इसके अलावा बच्चे को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी, लेकिन अस्पताल के योग्य और कुशल डाक्टरों की टीम ने इस जटिलतम केस को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए सर्जरी प्लान की और 5 घंटे तक लगातार सर्जरी कर जबड़े की 100 से अधिक टूटी हुई हड्डियों को जोड़ा गया और बच्चे का चेहरा लगभग पहले जैसा बना दिया गया। संभवतः यह जबलपुर का पहला ऐसा चुनौती भरा केस था जिसमें डॉक्टर्स ने सफलता प्राप्त की है। यह सफलता हॉस्पिटल की उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा और डॉक्टरों की उत्कृष्ट कुशलता का प्रमाण है।

    ऑपरेशन के बाद बच्चे का चेहरा प्लास्टिक सर्जरी से लगभग विस्फोट के पहले जैसा ही हो गया है और बच्चे का चेहरा देखकर यह नहीं लगता कि, उसका चेहरा इतनी बुरी तरह से क्षत-विक्षत हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    May 16, 2026

    बीजेपी ने अपने ही पूर्व प्रवक्ता को 1 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.