इस्लामाबाद । भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान मंगलवार को आतंकी घटना का शिकार हो गया। देश की राजधानी इस्लामाबाद में एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि बम धमाका इतना तेज था कि जी-11 क्षेत्र के आसपास इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा। बताया गया है कि धमाके वाली जगह यहां मौजूद एक कोर्ट के बिल्कुल करीब है।
इस घटना पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने शोक जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दूसरी तरफ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यह घटना सबक (वेक अप कॉल) है। उन्होंने इस धमाके की जिम्मेदारी इशारों-इशारों में अफगानिस्तान पर डालते हुए कहा कि इस माहौल में काबुल के शासकों के साथ सफलतापूर्वक समझौतों की उम्मीद बेकार है।
Trending
- राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
- पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
- चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
- एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
- असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
- 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
- बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
- ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

