Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, July 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी,शुरुआती रुझानों में एनडीए आराम से बहुमत की ओर ……
    राजनीति

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी,शुरुआती रुझानों में एनडीए आराम से बहुमत की ओर ……

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए आराम से बहुमत की ओर बढ़ रहा है। रुझान आते ही कांग्रेस ने चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया को निशाने पर ले लिया है। पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची, पुनरीक्षण और आयोग की भूमिका पर खुलकर सवाल खड़े किए हैं।

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कहा कि मुकाबला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और बिहार की जनता के बीच है। उन्होंने दावा किया कि ये शुरुआती रुझान हैं। लेकिन इशारा साफ है कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। बिहार के लोगों ने एसआईआर के बावजूद हिम्मत दिखाई है। आने वाले घंटों में पता चलेगा कि ज्ञानेश कुमार कितना असर डालते हैं।

    इससे पहले कांग्रेस नेता उदित राज भी पार्टी के कमजोर प्रदर्शन के लिए चुनाव आयोग और एसआईआर को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बड़ी विसंगतियाँ मिलीं, लेकिन लाखों आपत्तियों के बावजूद आयोग ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यह भाजपा-जद(यू) की जीत है; यह चुनाव आयोग की जीत है। जब आपत्तियों पर ध्यान न दिया जाए और मतदाताओं को लौटाया जाए, तो इसे लोकतंत्र की हत्या ही कहा जाएगा।

    आपको बतादें कि बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए बंपर जीत की तरफ बढ़ रहा है। राजद के नेतृत्व में महागठबंधन का बुरा हाल है। साफ है कि बिहार की जनता ने पीएम मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर विश्वास जताया है। रुझानों में एनडीए गठबंधन 199 सीटों पर आगे है। अगले कुछ घंटों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर बोले नरोत्तम- BJP में ही जन्मा हूं और BJP में ही मरूंगा

    July 12, 2026

    मोदी सरकार में मंत्री का CM डीके पर बड़ा अटैक

    July 11, 2026

    ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.