Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    • लाखों साल पहले बर्फीली पर्वत श्रृंखला अंटार्कटिका का हिस्सा थीं आंध्र प्रदेश के Eastern Ghats की चट्टानें
    • थलपति विजय से जलन नहीं, स्टालिन से रिश्ते , रजनीकांत ने अफवाहों पर दिया जवाब
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»लड़के संग थाने में घुसी लड़की, बात सुनकर ,थानेदार को करना पड़ा कन्यादान
    राष्ट्रीय

    लड़के संग थाने में घुसी लड़की, बात सुनकर ,थानेदार को करना पड़ा कन्यादान

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का सुखद अंत जयपुर ग्रामीण के चौमूं पुलिस थाने में हुआ. दिल्ली की एक युवती और चौमूं के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का फैसला किया, लेकिन बात परिवारों तक पहुंचते ही विवाद खड़ा हो गया. युवती के गंभीर कदम उठाने की धमकी के बाद, यह मामला थाने तक पहुंचा. चौमूं के थानाधिकारी प्रदीप शर्मा की संवेदनशील पहल ने न केवल विवाद को खत्म किया, बल्कि उन्होंने थाने के मंदिर में हुए इस अनोखे विवाह में खुद कन्यादान की रस्म भी निभाई.

    दिल्ली की युवती और चौमूं के युवक की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी. यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. जैसे ही इस प्रेम संबंध की बात दोनों परिवारों तक पहुंची, विवाद की स्थिति बन गई. तनाव तब और बढ़ गया जब युवती दिल्ली से चौमूं पहुंचकर सीधे युवक के घर आ गई.

    पारिवारिक विवाद बढ़ने पर यह मामला चौमूं थाने पहुंचा. पुलिस के सामने युवती ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उसकी शादी नहीं करवाई गई तो वह कोई गंभीर या खतरनाक कदम उठा सकती है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने तुरंत सक्रियता दिखाई. उन्होंने दोनों पक्षों के परिवारों को बैठाकर लंबी और धैर्यपूर्वक समझाइश की.

    पुलिस अधिकारी के प्रयासों और संवेदनशीलता के बाद, आखिरकार दोनों परिवार विवाह के लिए तैयार हो गए.

    परिवारों की सहमति के बाद, थाने स्थित मंदिर में विवाह का आयोजन किया गया. यह शादी एक एडवोकेट की मौजूदगी में विधिवत रूप से संपन्न हुई. थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने विवाह में कन्यादान की रस्म निभाई और एक पिता का फर्ज निभाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.