Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»सड़क पर फैले इंटरनेट केबल में फंसकर गिरा , हृदय विदारक हादसे में 10वीं के छात्र की मौत
    राष्ट्रीय

    सड़क पर फैले इंटरनेट केबल में फंसकर गिरा , हृदय विदारक हादसे में 10वीं के छात्र की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर के गोविंद नगर में कोचिंग से अपने घर लौट रहे 10वीं के एक कक्षा की सड़क पर लटक रहे तारों में फंस कर गिर गया. इस हादसे में पीड़ित छात्र की मौत हो गई.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

    कब और कहां हुआ हादसा

    गोविंद नगर के 11 ब्लॉक निवासी जतिन उर्फ चौधरी की दादानगर में कचरी और चिप्स बनाने की फैक्ट्री है. इनका बड़ा बेटा सार्थक चौधरी रतनलाल नगर स्थित द चिंटल्स स्कूल में 10वीं का छात्र था. सार्थक रतनलाल नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने अमन इंद्रा क्लासेज में शाम को कोचिंग करने जाता था.सार्थक गुरुवाल शाम अपनी स्कूटी से बर्रा चार पुल की ओर जा रहा था. उसके कुछ दोस्त अपनी-अपनी बाइक और स्कूटी से उसके पीछे चल रहे थे. जैना पैलेस के पीछे वाली सड़क पर एक पेड़ में इंटरनेट की एक टूटी हुई केबिल बंधी हुई थी. इसका एक हिस्सा सड़क पर पड़ा हुआ था. जैसे ही सार्थक की तेज रफ्तार स्कूटी वहां से गुजरी, केबल उसकी स्कूटी में उलझ गई. अचानक संतुलन खोने से स्कूटी अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी. बिना हेलमेट स्कूटी चला रहा सार्थक भी उछलकर सीधे सिर के बल सड़क पर जा गिरा.

    हादसे में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं. गिरते ही उसका भेजा सड़क पर बिखर गया. पीछे आ रहे उसके दोस्तों ने तुरंत राहगीरों से मदद मांगी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तार में फंसने की वजह से बच्चा वहीं रह गया था और स्कूटी आगे चली गई थी. तार में फंस कर नीचे गिरने से छात्र का सिर फट गया था. 

    सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे. वे गंभीर रूप से घायल सार्थक को पहले एक निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया.हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने सड़क पर बिखरे छात्र के मस्तिष्क के अंशों को एक लिफाफे में भरा और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.