Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»एक और महिला बीएलओ ने की आत्महत्या, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा
    राष्ट्रीय

    एक और महिला बीएलओ ने की आत्महत्या, जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल में कथित तौर पर काम के अत्यधिक तनाव के कारण एक और महिला बीएलओ ने आत्महत्या कर ली. अब, नादिया के कृष्णानगर स्थित षष्ठीतला में एक बीएलओ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मरने वाले की पहचान छपरा के बंगालझी स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यामंदिर में पैरा-शिक्षिका रिंकू तरफदार (54) के रूप में हुई है. वह छपरा द्वितीय पंचायत के अंतर्गत बूथ संख्या 201 की बीएलओ थीं. कल रात उन्होंने अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आज सुबह उनके पति ने उनका शव बरामद किया.

    एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, ‘अगर मैं बीएलओ का काम नहीं कर पाई, तो प्रशासनिक दबाव आएगा. मेरे लिए इसे झेलना संभव नहीं है.’ रिंकू तरफदार ने अपनी मौत के लिए चुनाव आयोग को भी जिम्मेदार ठहराया है.

    परिवार ने क्या कहा

    रिंकू के जीजा ने कहा, “बीएलओ की ड्यूटी मिलने के बाद से ही वह मानसिक दबाव में थी. उसने कभी किसी को नहीं बताया कि वह किस तरह के दबाव में थी, लेकिन हमें बताया गया था कि वह अपनी नौकरी छोड़ना चाहती थी. वह बंगाली स्वामी विवेकानंद स्कूल में शिक्षिका थी. हमें शक है कि उसने सुबह-सुबह आत्महत्या कर ली होगी. मेरे भाई ने मुझे फोन करके बताया कि वह अब इस दुनिया में नहीं है.’

    पहले किसने की

    दो दिन पहले बंगाल में एक और चुनाव अधिकारी की खुदकुशी के कारण मौत हो गई थी. पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में एक महिला बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का शव उसके घर के आंगन में मिलने के बाद तनाव फैल गया. यह एक संदिग्ध आत्महत्या का मामला है. शांतिमणि एक्का का शव बुधवार सुबह उसके परिवार वालों को मिला. 

    मध्य प्रदेश में भी दो BLO की मौत

    मध्य प्रदेश के रायसेन और दमोह जिलों में भी दो BLO की मौत की खबरें आई हैं। परिजनों ने इन मौतों का कारण भी SIR के काम का अत्यधिक दबाव बताया है। शुक्रवार देर रात आत्महत्या करने वाले दोनों BLO की पहचान रमाकांत पांडे और सीताराम गोंड (50) के रूप में हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.