छत्तीसगढ़

एस एस पी शशि मोहन सिंह ने अपना गणना पत्र बीएलओ से कराया सत्यापन

जशपुरनगर ।  विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर अभियान के तहत मंगलवार को एस एस पी शशि मोहन सिंह ने बूथ लेवल अधिकारी (#BLO) द्वारा उनके शासकीय आवास पहुँचकर उन्हें गणना प्रपत्र सौंपा गया।

तत्पश्चात एस एस पी शशि मोहन सिंह  ने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ एप से सत्यापन कराया।

उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन अवश्य कराएं।

उल्लेखनीय है कि जिले में बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मतदाताओं से एसआईआर के तहत गणना प्रपत्र सौंप कर सत्यापन का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button