Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…
    • पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण की बड़ी साजिश…
    • चुनाव : मुफ्त बांट से पिसती है अर्थव्यवस्था
    • एनएच-44 अर्रू तिराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली की खंभे से टकराई SWIFT कार, जिंदा जल गए कार में सवार दो पैसेंजर…
    • असम से आई बड़ी खबर, हिमंता ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा…
    • 19 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे,मुख्यमंत्री कन्या विवाह में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…
    • बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी
    • ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बच्चों को मारा, सूटकेस में बंद कर भाग गई मां ,चार वर्ष बाद ऐसे खुला राज
    क्राइम

    बच्चों को मारा, सूटकेस में बंद कर भाग गई मां ,चार वर्ष बाद ऐसे खुला राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मां अपने बच्चों की बलाएं अपने सिर लेने से भी पीछे नहीं हटती। वह सुनिश्चित करती है कि उसके बच्चे हर कष्ट, विपदा और परेशानी से दूर रहें। इसलिए मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। लेकिन मां के अपराध की एक कहानी सामने आई जिसको पढ़कर कोई भी सकते में आ जाए।

    न्यूजीलैंड में एक मां का ऐसा रूप सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। इस मां को अपने ही बच्चों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने के मामले में दोषी ठहराया गया है।

    हक्युंग ली   नामक महिला को अदालत ने 17 साल जेल की सजा सुनाई है। हक्युंग ली ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर उनके शव सूटकेस में बंद करके फेंक दिए थे। एक बच्चे की उम्र छह और दूसरे की आठ साल थी। यह वीभत्स घटना 2018 की है। 2022 में हक्युंग ली की काली करतूतें दुनिया के सामने आईं, लेकिन अपनी मानसिक स्थिति के चलते वह जेल जाने से बच गई। अब अदालत ने स्पष्ट किया है कि इलाज पूरा होने के बाद हत्यारी मां को जेल जाना होगा।

    मिरर यूके की रिपोर्ट के अनुसार, हक्युंग ली अपने दो बच्चों के साथ ऑकलैंड में रहती थी। उसके पति का काफी पहले ही निधन हो गया था। अपने बच्चों की हत्या करने के बाद हक्युंग ली ने उनके शव को सूटकेस में भरकर शहर की एक स्टोरेज यूनिट में रख दिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी और उसने स्टोरेज यूनिट का किराया चुकाना बंद कर दिया। किराये का भुगतान न होने पर जब महिला के सामान की नीलामी की गई तब सूटकेस के अंदर का बंद राज खुलकर सबों के सामने आ गया।

    ऑकलैंड की अदालत के जस्टिस जेफ्री वेनिंग ने 25 नवंबर को सजा सुनाते हुए कहा कि हक्युंग ली को ठीक होने के बाद जेल जाना होगा। इसी साल सितंबर में महिला को अपने बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया गया था। अदालत ने बचाव पक्ष की उन सभी दलीलों को खारिज कर दिया, उसमें महिला की मानसिक स्थिति का हवाला दिया गया था। अदालत ने कहा कि डिप्रेशन के बावजूद हक्युंग ली ने जिस तरह से हत्याकांड को अंजाम दिया और फिर शवों को ठिकाने लगाया, उससे साफ हो जाता है कि यह एक सोची-समझी हत्या थी।

    हक्युंग ली अपने पति की मौत के बाद से डिप्रेशन में थी और उसने बच्चों को एंटीडिप्रेसेंट दवा देकर मौत के घाट उतार दिया था। यह दवा अवसाद के इलाज के लिए दी जाती है। पुलिस ने अदालत को बताया कि बच्चों की हत्या के बाद ली दक्षिण कोरिया भाग गई और अपना नाम बदल लिया। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर एक मां अपने बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में हिंसा से मचा हड़कंप,जीजा ने साली पर चलाई गोली…

    May 6, 2026

    ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में रोका ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम, शांति-समझौते के करीब दोनों देश

    May 6, 2026

    होर्मुज में संघर्ष… अमेरिका ने ईरान की 6 नावों को उड़ाने का किया दावा

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.