Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»पलाश मुच्छल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की असली वजह आई सामने
    मनोरंजन

    पलाश मुच्छल के हॉस्पिटल में एडमिट होने की असली वजह आई सामने

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    स्मृति मंधाना को धोखा देने की खबरों को लेकर पलाश मुच्छल इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया था। क्योंकि स्मृति के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। इसके तुरंत बाद पलाश को भी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अब पलाश हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, उनकी हालत स्थिर है। ऐसे में उन्हें क्या हुआ था एडमिट होने की असली वजह सामने आ गई है। उनके डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है…

    पलाश मुच्छल की हेल्थ पर डॉक्टर्स ने दिया ये अपडेट

    पलाश मुच्छल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उनकी सेहत को लेकर एक अपडेट जारी किया है। जिसमें यह खुलासा किया गया है। मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पलाश मुच्छल को सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल ले जाया गया था। अब पलाश का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया, “पलाश की हालत किसी गंभीर दिल के दौरे से जुड़ी नहीं थी उनकी तबीयत ज्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से खराब हुई थी।

    शुरुआत में, पलाश को सांगली के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें शुरुआती इलाज (फर्स्ट-एड ट्रीटमेंट) दिया गया। लेकिन जब उनकी हालत में खास सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें सोमवार (24 नवंबर) देर रात मुंबई के एक बेहतर अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

    शुरुआत में पलाश ने डॉक्टरों को सीने में तेज दर्द, बेचैनी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षणों के बारे में बताया था। इसके बाद, डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ईसीजी (ECG) और 2डी इकोकार्डियोग्राफी (2D Echocardiography) सहित सभी आवश्यक कार्डियक टेस्ट किए थे।

    डॉक्टर ने आगे बताया, “जांच के दौरान, कुछ लेवल थोड़े बढ़े हुए पाए गए थे, लेकिन किसी भी बड़ी कार्डियक या मेडिकल इमरजेंसी का कोई संकेत नहीं मिला था।” ऐसे मामलों में बेसिक ट्रीटमेंट के तौर पर, उन्हें तुरंत ऑक्सीजन थेरेपी दी गई थी। शुरुआती तौर पर ठीक होने के बाद, पलाश को एक जनरल रूम में शिफ्ट कर दिया गया था और उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया था।

    डॉक्टरों को संदेह है कि यह पूरी घटना ज्यादातर स्ट्रेस से जुड़ी परेशानी की वजह से हुई थी, जो उनकी वर्तमान स्थिति (शादी टलने) को लेकर चिंता से और भी बढ़ गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, आराम और सपोर्टिव केयर मिलने से उनकी हालत में लगातार सुधार हुआ, और अब उनके स्ट्रेस लेवल में भी काफी कमी आई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी

    July 12, 2026

    ‘मया के चिन्हारी’,छत्तीसगढ़ी फिल्म का शुभ मुहूर्त विधि-विधान के साथ संपन्न,जल्द शुरू होगी शूटिंग…

    July 12, 2026

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.