Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, CM साय समेत बड़े नेताओं ने किया स्वागत
    छत्तीसगढ़

    रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, CM साय समेत बड़े नेताओं ने किया स्वागत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर आगमन ने पूरे छत्तीसगढ़ का राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों और कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी ने इस दौरे को और खास बना दिया. प्रधानमंत्री यहां तीन दिनों तक रहने वाले हैं और DGP–IGP कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता भी करेंगे.

    एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनका स्वागत किया. उनके साथ मंत्री, विधायक और बीजेपी संगठन के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. राज्यपाल रमेन डेका, डिप्टी सीएम अरुण साव, रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, किरण सिंह देव, राजेश मूणत और पुरंदर मिश्रा समेत कई चेहरे एयरपोर्ट पर दिखाई दिए.

    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन पूरे प्रदेश के लिए गर्व का अवसर है. उनका कहना था कि इस दौरे से राज्य को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी.

    रायपुर में DGP–IGP कॉन्फ्रेंस

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय DGP–IGP कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हो चुकी है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहले ही इसमें शामिल होने के लिए पहुंच गए थे. यह कॉन्फ्रेंस 28 से 30 नवंबर तक चलेगी. इसका उद्देश्य पुलिसिंग की चुनौतियों की समीक्षा और ‘विकसित भारत’ के साथ ‘सुरक्षित भारत’ की रूपरेखा तय करना है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 और 30 नवंबर को कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे. वे न सिर्फ सत्रों में शामिल होंगे बल्कि सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा भी करेंगे. यह पहली बार है जब पीएम तीन दिन तक लगातार छत्तीसगढ़ में रहेंगे.

    पीएम का तय कार्यक्रम

    तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस पहुंचे. जानकारी है कि वे अपने प्रवास के दौरान बीजेपी के प्रदेश कार्यालय भी जा सकते हैं. इसके साथ ही वे कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में शामिल होकर राष्ट्रपति पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे. इसके अलावा, वे कक्षा 9वीं और 12वीं के 25–30 होनहार विद्यार्थियों से भी मुलाकात कर सकते हैं.

    प्रधानमंत्री मोदी हर साल होने वाले DGP–IGP सम्मेलन में गहरी रुचि लेते रहे हैं. उनकी मौजूदगी से पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा होती है. अधिकारियों को सीधे पीएम के साथ अपने विचार साझा करने का अवसर मिलता है. यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में आयोजित यह सम्मेलन कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.