Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»बेवफा बीवी और 5 बच्चों का बंटवारा… रिश्तों के टूटने की ये कहानी हैरान कर देगी
    राष्ट्रीय

    बेवफा बीवी और 5 बच्चों का बंटवारा… रिश्तों के टूटने की ये कहानी हैरान कर देगी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ललितपुर: उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई. वहीं कुछ महीनों बाद जब महिला प्रेमी के साथ गांव लौटी तो पति के साथ बच्चों का बंटवारा कर लिया. बच्चों के बंटवारे की घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. पूरा मामला ललितपुर के थाना पाली क्षेत्र का है. जहां एक मां अपने 5 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई थी. वहीं महिला जब प्रेमी के साथ गांव लौटी और उसके ही घर रहने लगी तो पति वहां पहुंच गया और बच्चों को पालने को लेकर झगड़ा करने लगा. जिसके बाद बच्चों का ही बंटवारा कर दिया गया.

    क्या है पूरा मामला

    मामले की जानकारी देते हुए बच्चों की दादी बेनी बाई ने बताया कि, उनकी बहु पुष्पा एक महीने पहले ससुराल से बिना बताए अपने मायके चली गई थी. लेकिन जब खोजबीन की गई तो कुछ पता नहीं चला. लेकिन एक महीने बाद वह गांव के ही एक युवक के साथ लौटी और उसके घर में रहने लगी. उसने अपने पति के साथ और ससुराल में रहने से मना कर दिया. जब बात थाने तक पहुंची तो मां और प्रेमी ने बच्चों का बंटवारा कर लिया. पुष्पा का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था. उसे फांसी लगाने की कोशिश करता था. जिससे प्रताड़ित होकर उसने यह कदम उठाया. पुष्पा का कहना है कि वो अपने प्रेमी के साथ ही जिंदगी बिताना चाहती है.

    मां ने अपने पास रखे तीन बच्चे

    बंटवारे के तहत मां पुष्पा ने दुधमुंहे बच्चे और दो बेटियों को अपने पास रखा है. जबकि अपने दो बच्चों को पति के पास छोड़ दिया है. यह बंटवारा थाने में बैठकर किया गया. इस मामले पर प्रेमी कमलेश का कहना है कि उसकी प्रेमिका पुष्पा अपने पति के साथ खुश नहीं थी. वह पुष्पा की मर्जी के बाद ही उसे अपने साथ रख रहा है. कमलेश ने कहा वह तीनों बच्चों का पालन पोषण करेगा और उनका ख्याल रखने को तैयार है.

    5 मासूम बच्चे पहले मां से बिछड़े, फिर एक दूसरे से बिछड़े गए. लेकिन बच्चों का एक दूसरे के प्रति प्यार कोई अलग नहीं कर सका. बंटवारे के बाद मां के पास गई दोनों लड़कियां उन्हें छोड़कर, पिता के पास रह रहे अपने भाइयों के पास आ गई. तहसील पाली में पहली बार हुए मासूम बच्चों के बंटवारे की यह घटना पूरे इलाके में अब चर्चा का विषय बनी हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    दिल्ली में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बढ़ावा

    July 12, 2026

    होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता

    July 12, 2026

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.