Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे
    राष्ट्रीय

    राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा: युवक के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। पंछी का नगला फ्लाईओवर पर एक युवक की ऐसी दर्दनाक मौत हुई, जिसने सड़क सुरक्षा की खामियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मलाह गांव निवासी मुकेश सोमवार रात एक शादी समारोह से घर लौट रहा था। जैसे ही वह ओवरब्रिज की ओर बढ़ा, किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने के बाद मुकेश सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन हादसा यहीं खत्म नहीं हुआ। गुजरने वाली कई गाड़ियों ने बिना रुके उसके ऊपर से वाहन दौड़ा दिए, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और टुकड़े फ्लाईओवर की दोनों लेनों में बिखर गए।

    राहगीरों ने जब यह वीभत्स दृश्य देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सेवर थाने के ASI रात में ही मौके पर पहुंचे। पहचान मुश्किल थी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर शव की शिनाख्त मुकेश के रूप में हो सकी। परिजनों ने बताया कि वह शादी से खाना खाकर अकेले ही घर लौट रहा था और ओवरब्रिज पार करते समय वाहन ने उसे कुचल दिया।

    हादसे की खबर मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी कर आगे की आवाजाही रोक दी, ताकि क्षत-विक्षत शव को सुरक्षित तरीके से उठाया जा सके। बाद में एंबुलेंस बुलाकर शव के अवशेषों को आरबीएम अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.