Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»वेतन आयोग के गठन पर सरकार का स्पष्टीकरण और पेंशनर्स की अपेक्षाएँ पूरी करने की मांग
    छत्तीसगढ़

    वेतन आयोग के गठन पर सरकार का स्पष्टीकरण और पेंशनर्स की अपेक्षाएँ पूरी करने की मांग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय सरकार द्वारा राज्यसभा में प्रस्तुत उत्तर के अनुसार आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है। वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग द्वारा 03 नवम्बर 2025 को जारी संकल्प में आयोग के गठन तथा उसके कार्यक्षेत्र को अधिसूचित किया गया है। इस महत्वपूर्ण घोषणा ने देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और करोड़ों पेंशनर्स में नई उम्मीद जगाई है।

    वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने सदन में बताया कि आठवाँ वेतन आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा पेंशनरों के वेतन, भत्तों, पेंशन संरचना और अन्य सेवा शर्तों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों का अध्ययन कर अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगा। आयोग का उद्देश्य वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों, महंगाई के स्तर, कर्मचारियों और पेंशनरों की जीवन-यापन आवश्यकताओं तथा भविष्य की आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए समग्र और व्यावहारिक सुझाव देना है।

    सरकार ने सदन में स्पष्ट किया कि वर्तमान में महँगाई भत्ता (डीए) तथा महँगाई राहत (डीआर) को मूल वेतन में विलय करने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। यह जानकारी उस समय और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब महंगाई लगातार बढ़ रही है तथा पेंशनर्स और कर्मचारियों को राहत की अत्यधिक आवश्यकता महसूस हो रही है। सरकार ने यह भी बताया कि पेंशन संशोधन और पेंशन से संबंधित अन्य विषयों को आयोग के कार्यक्षेत्र में सम्मिलित किया गया है और आयोग इस पर विस्तृत सिफारिशें देगा।

    इस संदर्भ में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा कि सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी किया जाना स्वागतयोग्य कदम है, किंतु पेंशनर्स और कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित माँगों को ध्यान में रखते हुए आयोग को समयबद्ध, वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्य करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वेतन आयोग की सिफारिशें केवल वेतन तक सीमित न रहकर पेंशनर्स के हितों, बढ़ती चिकित्सा लागत, सामाजिक सुरक्षा और वृद्धावस्था सम्मान को भी प्राथमिकता देनी चाहिए।

    उहोंने आगे ने यह भी कहा कि पेंशनर्स समुदाय सरकार से अपेक्षा करता है कि पेंशन संशोधन को हर वेतन आयोग के साथ स्वतः लागू किया जाए,
    महँगाई राहत का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए,
    वृद्धावस्था पेंशनर्स के लिए अतिरिक्त महंगाई राहत (डीआर) भत्तों की व्यवस्था की जाए,
    स्वास्थ्य सुविधाओं को राज्य और केंद्र दोनों स्तरों पर सुदृढ़ बनाया जाए केन्द्र और राज्य स्तरीय स्वास्थ्य योजनाओं में पेंशनर्स को बिना भेदभाव के लाभ मिले

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आठवाँ वेतन आयोग इन सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करेगा और केंद्र सरकार कर्मचारियों तथा पेंशनर्स के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यवहारिक फैसले लेगी।

    प्रेस विज्ञप्ति के अंत में नामदेव ने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ लगातार पेंशनर्स के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में सरकार एवं संबंधित विभागों के समक्ष सशक्त रूप से मुद्दे उठाता रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका

    May 15, 2026

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.