Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नुक्कड़ नाटकों से गूंजेगी ‘सेवा’ की गाथा, इन्फ्लूएंसर दिखाएंगे बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की श्री रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
    • छत्तीसगढ़ में सजेगा उद्योगों का महाकुंभ,18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर
    • अवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रभार जिले की वर्चुअल बैठक लेकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की
    • भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, September 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    क्राइम

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार की देर शाम करीब 8:30 बजे पुरन्दरबिगहा गांव के समीप जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। हालांकि, परिजन सांत्वना के लिए युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर लेकर पहुंचे, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

    युवक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। घटना को अज्ञात हमलावर ने अंजाम दिया। घटना विधायक के आवास के नजदीक होने के कारण इलाके में और चर्चा का विषय बन गई है। वर्तमान में छोटू सिंह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के निकट शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे। पुलिस के अनुसार, युवक पर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य शामिल हैं। 

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे रोककर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी पर गोली दाग दी। गोली लगने के बाद उन्होंने जान बचाने के लिए गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दो और गोलियां लगने की सूचना है। घायल अवस्था में भागते हुए छोटू सिंह मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर जाकर धड़ाम से गिर पड़े। इसके बाद कथित हमलावर बाइक पर सवार होकर दंगवार की ओर फरार हो गया। 

    बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास एक अन्य बाइक सवार भी बाइक स्टाटर् कर खड़ा था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, गंभीर रूप से घायल छोटू सिंह को परिजन इलाज के लिए मेदिनीनगर लेकर रवाना हुए, जबकि स्थानीय चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सजा से बचने के लिए रेप के आरोपी ने पीड़िता से की शादी, बदला रंग, अश्लील वीडियो बनाकर दोस्तों को किए शेयर

    September 9, 2026

    लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की घर में घुसकर हत्या, डबल मर्डर में पुरानी रंजिश की आशंका

    September 8, 2026

    दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप, शादी का दबाव बनाने पर गर्भवती प्रेमिका की हत्या

    September 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.