Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»गर्लफ्रेंड ने तड़के 3 बजे बॉयफ्रेंड का गला रेतकर की हत्या, फिर ऐसे खुला राज़
    क्राइम

    गर्लफ्रेंड ने तड़के 3 बजे बॉयफ्रेंड का गला रेतकर की हत्या, फिर ऐसे खुला राज़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के नागपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नागपुर के नंदनवन इलाके में शुक्रवार को तड़के करीब 3 बजे कुछ ऐसा हुआ जिससे हाहाकार मच गया। 25 वर्षीय रति साहेबराव देशमुख, जो मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी, ने अपने 27 वर्षीय बॉयफ्रेंड बालाजी विनायक कल्याणे का गला रेतकर हत्या कर दी। रति ने बालाजी के गले पर ही नहीं, सीने पर भी चाकू से वार किए।

    हत्या के बाद रची साजिश

    बालाजी, जो मूल रूप से नांदेड़ का रहने वाला था, नागपुर के नंदनवन में एक किराए के कमरे में रहता था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह और रति पिछले कुछ साल से रिलेशनशिप में थे। बालाजी की हत्या करके रति ने इस पूरे मामले को आत्महत्या के तौर पर दिखाने की साजिश रची। उसने खुद पर भी चाकू से मामूली वार किए और यह दावा किया कि बालाजी ने पहले उसे मारने की कोशिश की और फिर आत्महत्या कर ली।

    ऐसा खुला राज़

    बालाजी की हत्या करने के बाद रति कमरे से बाहर आई और बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी। आवाज़ सुनकर आसपास के कमरों में सो रहे बालाजी के दोस्त उठकर आ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बालाजी को मृत घोषित कर दिया गया और इलाज के लिए रति को भर्ती कर लिया गया। रति ने सोचा था कि वह बच जाएगी, लेकिन पूछताछ और फोरेंसिक जांच में उसका राज़ खुल गया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रति को गिरफ्तार कर लिया गया।

    किस वजह से रति ने की हत्या?

    पुलिस जांच से पता चला कि बालाजी, रति से शादी करना चाहता था। बालाजी को शक था कि रति का किसी और से अफेयर चल रहा है और इस वजह से पिछले कुछ समय में दोनों के बीच झगड़े काफी बढ़ गए थे। बढ़ते दबाव की वजह से ही रति ने बालाजी की हत्या कर दी। पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…

    July 12, 2026

    कलियुगी बेटे ने दोस्त संग पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, परिवार में मचा कोहराम

    July 11, 2026

    जालंधर में प्रवासी मजदूर की हत्या, इलाके में सनसनी

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.