Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»गोवा हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 25 मौतें
    राष्ट्रीय

    गोवा हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, अब तक 25 मौतें

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गोवा में अरपोरा के नाइट क्लब में भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख प्रकट किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजा राशि का ऐलान भी किया है।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने X पर लिखा कि नॉर्थ गोवा जिले में आग लगने की दुखद घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें कई कीमती जानें चली गईं। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस मुश्किल समय में हिम्मत दे। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करती हूं।

    मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए

    प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। पीएमओ के अधिकारी ने ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट कर लिखा कि गोवा के अरपोरा में हुए हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के परिवार को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे।

    CM सावंत से की बातचीत

    पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से फोन पर स्थिति का जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद दे रही है।

    आग की घटना नॉर्थ गोवा के अरपोरा में बर्च बाय रोमियो लेन में हुई। गोवा पुलिस ने बताया कि हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से 4 टूरिस्ट होने की पुष्टि हुई है और 14 स्टाफ मेंबर थे। 7 लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। छह लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की जांच चल रही है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.