Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»रात को सोते समय Face पर क्या लगाना चाहिए? फेस पर ग्लो कैसे लाएं
    लाइफस्टाइल

    रात को सोते समय Face पर क्या लगाना चाहिए? फेस पर ग्लो कैसे लाएं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    क्या आप जानते हैं हेल्दी और चमकती हुई त्वचा के लिए मॉर्निंग और नाइट स्किन केयर रूटीन बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है. अक्सर लोग सुबह उठकर अपने चेहरे की देखभाल तो रख लेते हैं हैं लेकिन रात में स्किन का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं. इसी के चलते आज हम आपको ये बताएंगे कि रात को सोने से पहले आपको फेस पर क्या लगाना चाहिए, साथ ही हम यह भी जानेंगे कि ग्लो लाने के लिए रामबाण तरीका क्या है.

    रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

    नारियल तेल

    रात को सोने से पहले आप अपने फेस पर नारियल तेल लगा सकते हैं. ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है और पूरी रात स्किन को हाईड्रेट रखने में मदद करता है. साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल भी मौजूद होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाए रखते हैं. इसके लिए आप नारियल तेल की कुछ बूंदें चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों की मदद से मसाज करें. इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन मुलायम और चमकदार बन जाएगी. 

    एलोवेरा जेल

    रात को सोने से पहले आप अपने फेस पर एलोवेरा जेल पर भी लगा सकते हैं. यह भी एक नेचुरल मॉइस्चराइजिंग एजेंट की तरह काम करता है और त्वचा को हाइड्रेट रखता है. इसको लगाने से मुंहासों, दाग-धब्बों जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है. स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए आप रात को एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज कर लें. सुबह उठकर अपना फेस वॉश कर लें, नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फायदा देखने को मिल सकता है

    शहद

    आप रात में अपने फेस पर शहद भी लगा सकते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन से मुहांसों, दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार होते हैं. साथ ही इससे स्किन मुलायम भी हो जाती है.

    स्किन ग्लो के लिए क्या है रामबाण तरीका?

    इसके लिए आपको पपीते का पेस्ट, शहद, नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी. इसके लिए पहले आप पपती के गूदे का पेस्ट तैयार कर लें और फिर उसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी अच्छे तरीके मिला दें. इससे आपका एक फेसपैक तैयार हो जाएगा. 

    कैसे लगाएं फेसपैक?

    इस फेसपैक को लगाने के लिए आप चेहरे को पहले अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद पेस्ट को अंगुलियों की मदद से अपने पूरे चेहरे पर लगा दें. 20 से 30 मिनट तक इस फेसपैक को लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें. इससे आपको चेहरे में ग्लो, चमक नजर आने लगेगी. 

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.