Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर फैली, वसुंधरा राजे के थे बेहद करीब और विश्वसनीय नेता
    BREKING NEWS

    भाजपा के दिग्गज नेता का निधन, शोक की लहर फैली, वसुंधरा राजे के थे बेहद करीब और विश्वसनीय नेता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के दिग्गज नेता शिवराम कुशवाहा (75 वर्ष) का आज सोमवार को जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। शिवराम कुशवाहा के निधन की सूचना के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। शिवराम कुशवाहा, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के बेहद करीबी और विश्वसनीय नेता थे।

    शिवराम कुशवाहा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका उपचार जयपुर के एक अस्पताल में चल रहा था। आज सोमवार को जयपुर के अस्पताल में शिवराम कुशवाहा ने अंतिम सांस ली। इस सूचना के बाद राजस्थान के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। शिवराम कुशवाहा धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक थे।

    शिवराम कुशवाहा को वसुंधरा राजे सिंधिया ने 1998 के चुनाव में टिकट दिया था। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से शिवराम कुशवाहा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री बनवारी लाल शर्मा को भारी मतों से हराया था। कुशवाहा ने धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से 2 बार और बाड़ी से एक बार चुनाव लड़ा था।

    राजस्थान की राजनीति में उनकी छवि हमेशा बेदाग, स्वच्छ और ईमानदार नेता के रूप में थी। उनकी सादगी व ईमानदारी की वजह से उनके विरोधी भी सम्मान करते थे। वह कुशवाहा समाज के एक बड़े चेहरे थे। उनके जाने से धौलपुर जिले की राजनीति में एक बड़ा शून्य आ गया है।

    शिवराम कुशवाहा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव भिलगमा में ही किया जाएगा। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। उनकी शुरुआती राजनीति धौलपुर की पंचायत समिति की बसई सामंता ग्राम पंचायत से शुरू हुई थी, जहां वह पहली बार 1977 में सरपंच बने और दो बार यह पद संभाला था। परिवार में उनकी पत्नी रामवती देवी, दो बेटे मनोज कुशवाहा और शिवाकांत कुशवाहा और तीन बेटियां हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

    July 11, 2026

    पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.