Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया पर फ्लाईओवर में प्लास्टिक रॉड के इस्तेमाल को लेकर भ्रष्टाचार का दावा करने वाले वीडियो गलत…
    • ‘करेजा कहां जाबै? युवती से छेड़छाड़ कर रहा था शख्स, भीड़ के साथ मिलकर लड़की ने बीच सड़क कर दी धुनाई…
    • रील बनाने की सनक एक बार फिर चर्चा का विषय,सरकारी भवन चित्रकोट सर्किट हाउस की छत पर बना हुआ वीडियो वायरल
    • नवागांव: मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा…
    • ​दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»तीन राज्यों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, नए रूट का खाका तैयार, एनसीआर वालों को बड़ा फायदा
    राष्ट्रीय

    तीन राज्यों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, नए रूट का खाका तैयार, एनसीआर वालों को बड़ा फायदा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    रेल यात्रियों
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नमो भारत ट्रेन गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ेगी। यह ट्रेन 61.5 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगी। इस रूट पर टोटल 6 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके तहत गुरुग्राम में इफ्को चौक और सेक्टर-54, फरीदाबाद में बाटा चौक और सेक्टर 85-86 और नोएडा में सेक्टर 142-168 और ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर पर ट्रेन का ठहराव होगा। यह सभी स्टेशन एलिवेटेड होंगे। ताकि नीचे की सड़क के ट्रैफिक पर प्रभाव न पड़े। इस ट्रेन के प्रोजेक्ट की लागत लगभग 15,745 करोड़ रुपये आंकी गई है।

    यह ट्रेन इफ्को चौक से शुरू होकर मिलेनियम सिटी सेंटर, फरीदाबाद-नोएडा-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे और यमुना नदी पार करते हुए सूरजपुर पहुंचेगी। इसी दौरान ट्रेन अरावली पहाड़ियों का हिस्सा भी पार करेगी, जो इस रूट को और स्पेशल बनाता है। शुरुआत में छह कोच वाली 10 ट्रेनें चलेंगी, जिसमें एक साथ लगभग 1,928 लोग सफर कर सकेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए 75 हेक्टेयर जमीन की जरूरत होगी, जिसमें से 41.8 हेक्टेयर निजी और बाकी सरकारी जमीन है। इस रूट के निर्माण के लिए 5655 पेड़ काटने पड़ेंगे, लेकिन इसके बदले पर्यावरण की भरपाई के लिए 56,550 पौधे भी लगाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर काम अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

    एक साल में पूरा होगा चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण

    दूसरी ओर, नोएडा में दिल्ली-मयूर विहार फ्लाईओवर से लेकर महामाया फ्लाईओवर तक बनने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। यह एलिवेटेड रोड छह लेन की होगी और 5.96 किलोमीटर लंबी होगी। इस पर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस प्रोजेक्ट का काम 30% पूरा हो चुका है और 2027 तक इस प्रोजेक्ट के पूरा होने का अमुमान लगाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 10 की बची जान, 1 लापता

    July 12, 2026

    ‘न्यूजीलैंड में 25 साल पहले गिफ्ट में मिला मफलर आज भी मेरे पास’ : पीएम मोदी

    July 11, 2026

    हिंद महासागर में बढ़ेगी ताकत, INS महेंद्रगिरि आज नौसेना में होगा शामिल, जाने क्या है इसकी खासियत?

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.