Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»एकादशी कब है? जानें सफला एकादशी व्रत की पूजा विधि एवं मुहूर्त
    धर्म आस्था

    एकादशी कब है? जानें सफला एकादशी व्रत की पूजा विधि एवं मुहूर्त

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हिंदू धर्म में पौष मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली एकादशी को सफला एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. मान्यता है कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है या फिर श्री हरि के भक्तों पर संकट आता है, वे उनकी मदद के लिए दौड़े चले आते हैं. यदि बात करें सफला एकादशी के पावन व्रत की तो इसे विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और अपने साधक पर कृपा बरसाते हुए उसके सोचे हुए सभी काम को सफल होने का आशीर्वाद प्रदान करते हैं. आइए सफला एकादशी व्रत की पूजा एवं पारण का समय, विधि और धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

    सफला एकादशी व्रत की पूजा एवं पारण का शुभ मुहूर्त 

    पंचाग के अनुसार दिसंबर महीने की दूसरी एकादशी 15 दिसंबर 2025 को पड़ेगी. पौष के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी व्रत को सफला एकादशी व्रत के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार यह पावन तिथि इस साल 14 दिसंबर 2025 को सायंकाल 06:49 बजे से शुरू होकर 15 दिसंबर 2025 को सायंकाल 09:19 बजे तक रहेगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025 को ही रखा जाएगा. पंचांग के अनुसार सफला एकादशी व्रत का पारण इसके अगले दिन यानि 16 दिसंबर 2025 को प्रात:काल 07:07 से लेकर 09:11 बजे के बीच होगा. 

    सफला एकादशी व्रत की पूजा विधि

    भगवान विष्णु की कृपा बरसाने वाली सफला एकादशी व्रत को करने के लिए साधक को इस दिन प्रात:काल सूर्योदय से पहले उठकर तन और मन से पवित्र हो जाएं फिर इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प करना चाहिए. साथ ही व्यक्ति को इस बात का भी संकल्प करना चाहिए कि पूरे ​दिन व्रत के सभी नियमों का पालन करते हुए क्रोध,ईर्ष्या और आलोचना आदि से दूर रहेगा. इसके बाद शुभ समय में शुभ दिशा यानि ईशान कोण में एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र रखें. इसके बाद उस पर गंगाजल छिड़कें और चंदन का तिलक अर्पित करें. इसके बाद श्री हरि को पीले रंग के पुष्प, पीले फल, पीले रंग की मिठाई, तुलसी दल और धूप-दीप अर्पित करना चाहिए. इसके बाद एकादशी व्रत की कथा को कहें या फिर सुनें. पूजा के अंत में भगवान विष्णु की आरती करना न भूलें.

    सफला एकादशी व्रत के नियम 

    • हिंदू मान्यता के अनुसार सफला एकादशी व्रत वाले दिन व्यक्ति को किसी दूसरे के घर में अन्न नहीं खाना चाहिए. 
    • सफला एकादशी व्रत वाले दिन व्यक्ति को बाल-नाखून आदि नहीं काटना चाहिए और तामसिक चीजों से दूरी बनाए रखना चाहिए. 
    • सफला एकादशी व्रत वाले दिन चावल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए. 
    • सफला एकादशी दिन यदि कोई नियम टूट जाए तो भगवान सूर्य नारायण का दर्शन करके अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा मांग लेना चाहिए और पूरे दिन व्रत के नियम को दोबारा नहीं तोड़ना चाहिए. 
    • सफला एकादशी व्रत वाले दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरमंद व्यक्ति को दान करना चाहिए.
    • एकादशी व्रत के दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में पारण अवश्य करना चाहिए. 

    ( यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मलमास आरंभ, क्या करें क्या नहीं

    May 17, 2026

    शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत

    May 15, 2026

    अधिक मास 17 मई से शुरू, इन कामों से करें परहेज

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.