Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»अक्षय खन्ना के एंट्री डांस ने मचाया तहलका, नहीं हुई कोई कोरियोग्राफी, जानें कहां से आया ये आइडिया…
    मनोरंजन

    अक्षय खन्ना के एंट्री डांस ने मचाया तहलका, नहीं हुई कोई कोरियोग्राफी, जानें कहां से आया ये आइडिया…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों खूब चर्चा में है और फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा जिसने सुर्खियां बटोरी हैं, वह हैं एक्टर अक्षय खन्ना। फिल्म में उनकी डांसिंग एंट्री का सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं। अब फिल्म में अक्षय के भाई का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह डांस कोरियोग्राफर ने नहीं सिखाया था।

    धुरंधर में अक्षय खन्ना का डांस बना ट्रेंडसेटर

    अक्षय खन्ना का फिल्म धुरंधर में एंट्री डांस इस समय ट्रेंडसेटर है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया था जिसमें बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल ने भी उसे रीक्रिएट किया था, जो मिनटों में ही वायरल भी हो गया था। अब उसी डांस को लेकर दानिश पंडोर ने कहा कि वह शानदार डांस सीक्वेंस स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था, बल्कि उन्होंने मौके पर इसे खुद ही इम्प्रोवाइज (मौके पर ही बनाया) किया था।

    दानिश पंडोर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे अक्षय खन्ना ने अपने एंट्री सीन को शानदार बना दिया। उन्होंने कहा, “हमने ये लेह-लद्दाख में शूट किया था और विजय गांगुली इस गाने को कोरियोग्राफ कर रहे थे। हम सबने ट्रैक सुना और सबको अच्छा भी लगा। जब कोरियोग्राफी चल रही थी, तभी अक्षय खन्ना ने आदित्य धर से पूछा कि क्या मैं डांस कर सकता हूं? आदित्य धर ने बड़े ही खुलेपन से कहा कि जो करना है करो।”

    दानिश ने आगे बताया कि जब शूटिंग शुरू हुई और पहला टेक लिया गया, इसके बाद एक और टेक लिया गया। हम सब एंटर हुए और अक्षय ने सबको डांस करते हुए देखा और इसके बाद खुद डांस करने लगे। उनके लिए कोई कोरियोग्राफी नहीं हुई थी।” दानिश ने आगे कहा, “हम सब हैरान हो गए थे कि क्या कर दिया ये इन्होंने। शॉट के बाद लोगों ने उनकी इतनी तारीफ की, फ्रेम काफी अच्छा लग रहा था। उन्होंने सब खुद किया। वह शानदार था।”

    ‘धुरंधर’ को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है और यह फिल्म कराची अंडरवर्ल्ड की कहानियों पर आधारित है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। उनके साथ फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, दानिश पंडोर और राकेश बेदी जैसे बड़े कलाकार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हनुमान अंश के लिए स्पेशल होगा 11 सितंबर, फिल्म के बवंडर में समा जाएगी पूरी दुनिया, फिर कोई चमत्कार करेंगे बाबा?

    September 3, 2026

    क्या पोस्टपोन हो गई रजनीकांत की जेलर 2? 

    September 2, 2026

    बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच करेगी CBI

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.