Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोच गौतम या कप्तान श्रेयस कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
    • कहीं एक क्लिक न कर दे आपका बैंक अकाउंट खाली! कोई भी Link खोलने से पहले…
    • तगड़ी वापसी, जुलाई में FPI ने खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
    • आमिर का हुनर ​​बेमिसाल है ‘वो ट्रिपल इंजन चला रहे हैं…’, शेखर सुमन ने तीसरी शादी पर ली चुटकी
    • मानसून में पेट के इंफेक्शन से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें
    • घर की छत पर रख दिए हैं गमले? बेटियों की प्रोग्रेस, शिक्षा और परिवार की उन्नति तक में आ सकती है परेशानी
    • अमृत से पहले निकला था दुनिया का सबसे खतरनाक कालकूट विष, आखिर क्यों पिया भगवान शिव ने
    • वो अनोखा गांव, जहां लोगों को छूने पर लगता है जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»आधी रात हाथी ने तोड़ दी झोपड़ी, मां के साथ सो रहे 2 माह के बच्चे की दबकर मौत
    छत्तीसगढ़

    आधी रात हाथी ने तोड़ दी झोपड़ी, मां के साथ सो रहे 2 माह के बच्चे की दबकर मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    wild aggressive asian elephant or Elephas maximus indicus roadblock walking head on in summer season and natural green scenic background safari at bandhavgarh national park forest madhya pradesh india
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भटगांव. सूरजपुर जिले के भटगांव क्षेत्र अंतर्गत चिकनी-धरमपुर में रविवार की रात करीब 1 बजे हाथी के हमले में एक मासूम बालक की जान चली गई। दरअसल सोनगरा की ओर से भटक कर गांव पहुंचे हाथी ने अचानक एक झोपड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया, उसी झोपड़ी में एक महिला अपने 2 माह के बच्चे के साथ सो रही थी। झोपड़ी गिरने से बालक उसके नीचे दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान मासूम का पिता गुड़ फैक्टरी में काम करने गया था।

    भटगांव क्षेत्र के ग्राम चिकनी निवासी प्रकाश नाम का युवक गांव में संचालित गुड़ फैक्टरी में काम करता है। वह रविवार की रात फैक्टरी गया था। जब झोपड़ी में उसकी पत्नी व 2 माह का बच्चा सो रहे थे। रात करीब 1 बजे अचानक वहां दल से बिछडक़र एक हाथी वहां पहुंच गया।

    उसने झोपड़ी को सूंड से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे झोपड़ी गिर गई और मां के साथ सो रहा मासूम दब गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को इस हालत में देख मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

     ग्रामीण वन विभाग की कार्यप्रणाली से भी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि पिछले कुछ दिनों से हाथियों की लगातार आवाजाही बनी हुई थी। लेकिन वन विभाग द्वारा समय रहते कोई चेतावनी नहीं दी गई। अगर पहले ही अलर्ट जारी किया होता तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड ट्रस्टों के लिए ‘एमनेस्टी स्कीम, 2026’ लागू की; नियोक्ताओं को नियमों को नियमित करने के लिए मिला 6 महीने का समय

    July 12, 2026

    महज 1100 रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशन निकालने बैंक पहुंची एक विधवा महिला,लेकिन खाते में दिखे ₹7,400,000,000

    July 12, 2026

    बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

    July 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.