Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»1.5 करोड़ की लॉटरी लगते ही खुली मजदूर नसीब कौर की किस्मत, खुशी से ज्यादा डर?
    राष्ट्रीय

    1.5 करोड़ की लॉटरी लगते ही खुली मजदूर नसीब कौर की किस्मत, खुशी से ज्यादा डर?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पंजाब के फरीदकोट के सैदे गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक खेतिहर मजदूर परिवार की किस्मत लॉटरी निकलते ही अचानक से बदल गई. दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने वाले राम सिंह और उनकी पत्नी नसीब कौर ने पंजाब राज्य लॉटरी का 1.5 करोड़ का फर्स्ट पुरस्कार जीता तो उनके नसीब ही खुल गए. नसीब कौर पहले तंगहाली से परेशान थीं, अब ज्यादा पैसा होने से वह डरी हुई हैं. जबरन वसूली का ऐसा डर कि नसीब कौर घर में ताला लगाकर किसी अज्ञात जगह चली गईं. परिवार ने अपने फोन तक बंद कर लिए थे. लेकिन पुलिस ने उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया.

    एक तरफ डेढ़ करोड़ की लॉटरी निकलने की खुशी है, तो दूसरी तरफ बदमाशों का डर उनको सता रहा है. नसीब कौर और राम सिंह को यह डर है कि कहीं कोई उनको फिरौती के लिए फोन न कर दे या पैसा लूट न ले जाए. पुलिस को जब ये बात पता चली तो उसने उनके के घर जाकर उनका साथ देने का भरोसा दिलाया.

    बता दें कि गांव सैदे में राम सिंह नाम के दिहाड़ी मज़दूर ने 200 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदा था. इसी टिकट पर पहला इनाम डेढ़ करोड़ रुपये निकला. पूरा इलाके में यह बात चर्चा का विषय बनी हुई है. एक तरफ लॉटरी लगने से पूरा परिवार बेहद खुश है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें यह डर भी सताता है कि कहीं कोई उन्हें मिलने वाली रकम न लूट ले या कोई बदमाश फिरौती के लिए फोन न कर दे.

    इसी चिंता को देखते हुए आज थाना सादक के एसएचओ खुद परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे. उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि उन्हें किसी तरह के डर या चिंता की ज़रूरत नहीं है, पुलिस हर समय उनके साथ है. मामले में डीएसपी तर्लोचन सिंह ने बताया कि परिवार ने आशंका जताई थी कि पैसों के लालच में कोई उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है या फिरौती के लिए कॉल कर सकता है. लेकिन हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि पुलिस हमेशा लोगों की सुरक्षा के लिए मौजूद है और उनके परिवार को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET के बाद SSC परीक्षा धांधली केस में घिरा संजीव मुखिया, EOU ने जेल से रिमांड पर लिया

    September 3, 2026

    पंजाब ड्राफ्ट SIR से नाम हटने पर राघव चड्ढा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- ‘बदले की राजनीति को वोटर लिस्ट तक ले आई’

    September 3, 2026

    पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने वाले अभिनंदन ने छोड़ी एयरफोर्स! अब Fly91 के साथ भरेंगे नई उड़ान…

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.