उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पूरा मामला जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र की घटना का है। जहां एक तेज रफ्तार कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गर्भवती महिला की पहचान साबिया के रूप में हुई है। जबकि पति अख्तर सिद्दीकी और ड्राइवर नसीम की हालत गंभीर है। बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं लगी है।
Trending
- कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से आए सामने,2 मौतें, 8 एक्टिव केस, कोविड गाइडलाइंस लागू करने की तैयारी…
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं के विकास में अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- बस्तर गोंचा महापर्व 2026 का निमंत्रण लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिले प्रतिनिधि
- आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल
- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
- “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
- शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
- रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

