Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: नदी में तैरता मिला था शव, साइकिल के विवाद पर की थी युवक की हत्या
    क्राइम

    अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी: नदी में तैरता मिला था शव, साइकिल के विवाद पर की थी युवक की हत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीना. पुलिस ने नदी में बहते हुए मिले एक अज्ञात शव के मामले में खुलासा किया है। यह शव हत्या कर एक आरोपी ने नदी में फेंका था। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या युवक के दोस्त ने साइकिल के विवाद को लेकर की थी।
    थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि 24 जुलाई को एक युवक ने सूचना दी थी कि नौगांव के पास एक व्यक्ति का शव गनेशा नदी में बहकर आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकालवाया, जिसका चेहरा खराब हो गया था, जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी थी और शव दफना दिया था। इसके बाद ऊधम पिता हरिशंकर यादव (55) निवासी वीरसावरकर वार्ड ने बेटा देवेन्द्र यादव के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मृतक के कपड़ों से परिजनों ने युवक की शिनाख्त की थी और बताया था कि देवेन्द्र के लिए कमलेश पिता कैलाश सेन निवासी दौलतपुर नौकरी दिलाने के नाम पर लेकर गया था और उसके पीथमपुर में होने की बात कही थी, लेकिन तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। कमलेश का नाम सामने आते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, जो मोबाइल बंद करके भाग गया था। पुलिस ने उसकी तलाश कर गिरफ्तार किया, तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को लेकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ली। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित एसआइ लखन राज, आरके जोरम, निशांत भगत, मनोज राय, एएसआइ शिखरचंद, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, गजेन्द्र मिश्रा, यूनिस खान, सुनील सिंह, आरक्षक युधिष्ठिर, दिनेश राय, जितेन्द्र चंद्रवंशी, प्रेमजीत, भूपेन्द्र, प्रदीप गोयल, गोपाल सिंह, आरक्षक चालक दीपसिंह भदौरिया की अहम भूमिका रही।

    पूछताछ में आई हत्या की वजह सामने
    पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि घटना के कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात देवेन्द्र यादव से हुई थी, जिसने नौकरी लगवाने के लिए कहा था। इसके बाद जरूरत होने पर देवेन्द्र ने कमलेश को एक साइकिल भी दी थी। कुछ दिनों बाद दोनों फिर मिले और 12 जुलाई को घूमने के लिए विदिशा गए और लौटकर रात में आए थे, नौगांव स्थित एक मकान में रुके थे। जब देवेन्द्र ने कमलेश से अपनी साइकिल वापस मांगी, तो उसने साइकिल बेचने की बात कही, जिसपर दोनों के बीच बहस हो गई और डंडा से मारपीट कर मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसेक बाद नौगांव स्थित तालाब में शव फेंक दिया था। 13 जुलाई को आरोपी ने कुछ लोगों को मामले में फंसाने की धमकी देकर शव गनेशा नदी में बहा दिया, जिसका शव 24 जुलाई को इंडस्ट्रियल एरिया नौगांव के पास बहता हुआ मिला था। इसके अलावा उसका मोबाइल भी तोडकऱ फेंक दिया था।

    डाइटम टेस्ट से पता चला पानी में डूबने से नहीं हुई मौत
    पुलिस ने पीएम के बाद डाइटम टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर यह तय हो गया था कि देवेन्द्र की मौत पानी में डूबने से नहीं हुई है। वहीं, पीएम में भी उसकी हड्डी टूटने के साक्ष्य मिले थे। मृतक का परिवार के लोगों के साथ डीएन टेस्ट कराया है और यह रिपोर्ट आने के बाद दफनाया गया शव बाहर निकालकर परिजनों को दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

    May 17, 2026

    कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या

    May 17, 2026

    ठाणे: देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने पर महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, 3 गिरफ्तार

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.