Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटील का निधन
    BREKING NEWS

    पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवराज पाटील का निधन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री रहे शिवराज पाटिल का शुक्रवार तड़के 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने करीब 6:30 बजे महाराष्ट्र के लातूर स्थित अपने घर ‘देववर’ में अंतिम सांस ली। पाटिल काफी लंबे समय से बीमार थे, जिसके कारण उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने दुख जताया है। पाटिल का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम को लातूर में ही किया जाएगा।

    शिवराज पाटिल मराठवाड़ा के लातूर से सांसद रहे हैं। उन्होंने लोकसभा के स्पीकर से लेकर कई केंद्रीय मंत्री पदों पर काम किया था। वर्ष 2004 में पाटिल लोकसभा चुनाव में हार गए थे। इसके बाद उन्हें राज्यसभा के रास्ते गृह मंत्री का पद और केंद्रीय जिम्मेदारियां दी गई थीं। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए घातक पाकिस्तानी आतंकी हमले के समय पाटिल गृह मंत्री थे। उन्होंने सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ दिया था।

    चाकुर गांव में जन्में पाटिल ने हैदराबाद के ओस्मानिया विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। उनका राजनीतिक सफर 1967 में लातूर नगर पालिका से शुरू हुआ, जहां वे पार्षद बने। इसके बाद 1972 में वे महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए और 1972-1979 तक विधायक रहे। उन्होंने 1980 से लातूर लोकसभा सीट से जीत हासिल की और आठवीं से बारहवीं लोकसभा तक सांसद रहे। वे पंजाब के राज्यपाल भी रहे थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 64 सहायक वन संरक्षकों की नवीन पदस्थापना, आदेश जारी

    September 3, 2026

    छत्तीसगढ़ PWD विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले: 56 कार्यपालन अभियंताओं का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण

    September 2, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

    September 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.