Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»75 वर्ष के हुये रजनीकांत – जन्मदिन पर स्टालिन, कमल हसन, केशव मौर्य समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई
    मनोरंजन

    75 वर्ष के हुये रजनीकांत – जन्मदिन पर स्टालिन, कमल हसन, केशव मौर्य समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत आज 75 वर्ष के हो गये। 12 दिसंबर 1950 को बंगलुरू में जन्में रजनीकांत मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड बचपन के दिनों से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे।रजनीकांत ने परिवार की मदद करने के लिए कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम किया। इसी बीच उनका झुकाव सिनेमा की तरफ बना रहा। वह अक्सर स्कूल प्ले में हिस्सा लेते थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजनीकांत ने बंगलुरू ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर बस कंडक्टर काम करना शुरू कर दिया।

    रजनीकांत की फिल्मों दिलचस्पी थी और वह एक्टिंग करना चाहते थे। इसी शौक की वजह से उन्होंने 1973 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग में डिप्लोमा लिया। रजनीकांत कंडक्टरगिरी करते देख सिगरेट उछाल कर पीना, गॉगल के साथ खेलना करते रहते थे। यह एक नाटक के मंचन के दौरान फिल्म निर्देशक के. बालाचंदर उनसे मिले और उनके समक्ष उनकी तमिल फिल्म में अभिनय करने का प्रस्ताव रखा।

    अभिनेता रजनीकांत के 75वें जन्मदिन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, अभिनेता कमल हसन, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित तमाम नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इन नेताओं ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार बताते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। केशव मौर्य ने एक्स पोस्ट में कहा कि भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ‘दादा साहेब फाल्के पुरस्कार’ से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने भगवान श्रीराम से उनके दीर्घायु और हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न रहने की कामना की।

    मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि रजनीकांत, ऐसा चार्म जो उम्र को मात दे दे! एक ऐसी वाक्पटुता जो स्टेज पर आते ही सबको खुश कर देती है! मेरे दोस्त सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं! वह और भी कई सफल काम करते रहें तथा लोगों के प्यार और सपोर्ट से अपनी जीत का परचम लहराते रहें!

    अभिनेता कमल हसन ने कहा कि एक शानदार जिंदगी के 75 साल… महान सिनेमा को अपने 50 साल देने वाले मेरे प्यारे दोस्त रजनीकांत जन्मदिन मुबारक हो। तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा, मैं प्यारे और सम्मानित सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, जो आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले, वह अपनी कड़ी मेहनत और अच्छे गुणों से 50 सालों से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में टॉप पर हैं। उन्होंने अपने चार्म से बड़ों से लेकर बच्चों तक, तीन पीढ़ियों को मोहित किया है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि महान राष्ट्रवादी और संस्कारी सुपरस्टार अच्छी सेहत के साथ और भी कई साल जिएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    टेलीविजन इंडस्ट्री:’डॉ. आरंभी’ एक्टर संजीब सिंह की मौत, 51 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

    July 11, 2026

    ‘धमाल 4’ का दूसरे दिन भी भौकाल, दोपहर 1 बजे तक 16 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन

    July 11, 2026

    चेक बाउंस केस में तीन महीने जेल में रहेंगे राजपाल यादव, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी

    July 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.