Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय दफ्तर 100% ऑनलाइन वर्किंग पर
    छत्तीसगढ़

    1 जनवरी 2026 से छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय दफ्तर 100% ऑनलाइन वर्किंग पर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शासकीय दफ्तरों में एक जनवरी 2026 से पूरी तरह ऑनलाइन काम शुरू करने का फैसला लिया है। इस तारीख से फाइलों और नोटशीट का आदान-प्रदान केवल ई-ऑफिस के जरिए होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।

    मंत्रालय में ई-ऑफिस पहले से लागू है, लेकिन कई विभाग अब भी फिजिकल फाइलों पर निर्भर हैं। सरकार ने साफ कर दिया है कि नए वर्ष से किसी भी स्तर पर कागजी फाइलें तभी चलेंगी, जब विभाग प्रमुख अनुमोदन दें।

    सरकार के नए निर्देश इस प्रकार हैं:
    1 जनवरी 2026 से सभी प्रमुख कार्यालयों में पूरा काम ई-ऑफिस से होगा। विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना कोई भी फिजिकल फाइल नहीं चलेगी।

    शासन स्तर पर भेजी जाने वाली फाइलें भी ई-ऑफिस से ही भेजी जाएंगी। सामान्य पत्राचार ई-ऑफिस की रिसीप्ट प्रणाली से किया जाएगा।

    अधिकारियों को प्रवास के दौरान भी ई-ऑफिस के माध्यम से काम करना होगा।

    अवकाश के दौरान जरूरत पड़ने पर कर्मचारी ई-ऑफिस से काम कर सकेंगे।

    दस्तावेजों को यथासंभव डिजिटल रूप से तैयार किया जाए। प्रिंट लेकर स्कैन अपलोड करने की प्रक्रिया हतोत्साहित की गई है।

    सरकार का मानना है कि इससे समय बचेगा, कामकाज अधिक जवाबदेह होगा और फाइलों की ट्रैकिंग आसान हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची

    July 11, 2026

    “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट

    July 11, 2026

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.