Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, September 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»महाराष्ट्र में 18 साल पहले 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या, यूपी से दबोचा गया आरोपी
    क्राइम

    महाराष्ट्र में 18 साल पहले 5 साल की बच्ची से रेप और हत्या, यूपी से दबोचा गया आरोपी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र में एक 5 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसका अपहरण किया और बलात्कार कर बच्ची की हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया. उस समय उसकी उम्र 22 साल थी, 18 साल तक ये मामला चलता रहा, आरोपी गिरफ्त से बाहर और घरवाले न्याय की आस में थाने के चक्कर काटते रहे, लेकिन आखिरकार बच्ची के परिवार की उम्मीद अब जगी है कि उनकी बच्ची को इंसाफ मिलेगा, नंदू यूपी से गिरफ्तार हो गया है.

    बता दें कि महाराष्ट्र के वसई में माणिकपुर पुलिस स्टेशन में 2007 में दर्ज हुए इस जघन्य अपराध के आरोपी को यूपी से गिरफ्तार करने में क्राइम डिटेक्शन यूनिट-2 को बड़ी सफलता मिली है. यह आरोपी एक 5 वर्षीय बच्ची का अपहरण करने के बाद बलात्कार और हत्या करके फरार हो गया था. इसका नाम नंदलाल उर्फ नंदू विश्वकर्मा है. वसई पूर्व के सातिवाली स्थित अवधराम चाल में रहने वाले बाबूलाल की 5 वर्षीय बेटी, गीतादेवी बाबूलाल गौतम का अपहरण उसी इलाके में रहने वाले आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू विश्वकर्मा ने चॉकलेट का लालच देकर किया था. अपहरण के बाद आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया, वो यहीं नहीं रुका उसने बेरहमी से बच्ची को पीटा और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

    इस संबंध में 01/04/2007 को माणिकपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 363 (अपहरण), और 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया था. आरोपी तभी से ही पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने इस तरह के अनसुलझे हत्या के मामलों की समानांतर जांच करके उन्हें सुलझाने का आदेश दिया था. इसी के तहत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वसई क्राइम डिटेक्शन यूनिट-2 ने 18 साल बाद इस अपराध को सुलझाने में सफलता हासिल की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गाँव में छिपा हुआ है. क्राइम डिटेक्शन यूनिट-2 की टीम ने जांच करते हुए 10 दिसंबर 2025 को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के खरदौरी गांव से आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू विश्वकर्मा को धर दबोचा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.