Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
    • महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
    • अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
    • चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
    • छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
    • चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च: 12.1-इंच डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और पतला डिजाइन
    व्यापार

    Lenovo Idea Tab Plus भारत में लॉन्च: 12.1-इंच डिस्प्ले, 10,200mAh बैटरी और पतला डिजाइन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Lenovo ने भारत में अपना नया टैबलेट Idea Tab Plus लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट उन यूजर्स को टारगेट करता है, जो एंटरटेनमेंट के साथ-साथ स्टडी और प्रोडक्टिविटी के लिए भी एक बड़े डिस्प्ले वाला डिवाइस चाहते हैं। Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी, स्टायलस सपोर्ट और बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक यह टैबलेट डेली यूज, ऑनलाइन क्लासेज, नोट्स लेने और मीडिया कंजम्पशन जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। भारत में यह टैबलेट सिंगल कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    Lenovo Idea Tab Plus की कीमत भारत में 27,999 रुपये से शुरू होती है, जो इसके बेस 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये रखी गई है। यह टैबलेट Luna Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Lenovo इस टैबलेट के साथ Tab Pen स्टायलस भी बंडल कर रही है, जिससे अलग से स्टायलस खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lenovo Idea Tab Plus में 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2.5K है। इस डिस्प्ले में 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कैमरा सेक्शन में टैबलेट के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है, जबकि पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए काम आता है।

    परफॉर्मेंस के लिए नए Lenovo डिवाइस में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से बढ़ाने का ऑप्शन भी मिलता है।

    बैटरी की बात करें तो टैबलेट में 10,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lenovo का दावा है कि मिक्स्ड यूज में यह टैबलेट पूरे दिन चल सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद टैबलेट की मोटाई 6.29mm है और इसका वजन करीब 530 ग्राम बताया गया है। सॉफ्टवेयर और फीचर्स की बात करें तो इसमें Lenovo NotePad के साथ AI Notes, Google Circle to Search, Google Gemini और स्टायलस सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, सोना 5000 रुपये टूटा, चांदी 1 ही दिन में 10,000 रुपये फिसली

    November 20, 2026

    Gold-Silver; सोने के दाम में गिरावट, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला Rate

    November 19, 2026

    Share Market: गिरावट के बाद उछला बजार, दिन के निचले स्तर से करीब 664 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    November 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.