Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»म्यूजिक सिस्टम बंद रखें, खिड़कियां थोड़ी खुली रखें…, कोहरे में ड्राइविंग को लेकर नोएडा प्रशासन की आई एडवाइजरी
    राष्ट्रीय

    म्यूजिक सिस्टम बंद रखें, खिड़कियां थोड़ी खुली रखें…, कोहरे में ड्राइविंग को लेकर नोएडा प्रशासन की आई एडवाइजरी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा– कोहरे में सुरक्षित यात्रा से संबंधित एडवाइजरी में वाहन चालकों से म्यूजिक सिस्टम बंद रखने, धीमी गति से गाड़ी चलाने और पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया गया है।

    सावधानी बरतने की सलाह

    सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) उदित नारायण पांडेय ने कहा कि सर्दियों के महीनों में कोहरा सड़कों पर एक गंभीर खतरा बन गया है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि चालक कुछ सरल लेकिन आवश्यक सावधानियों का पालन करें, तो काफी हद तक दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।’’ 

    धीरे वाहन चलाएं

    ARTO  ने वाहन चालकों को सलाह दी कि जब तक बेहद जरूरी न हो, कोहरे में यात्रा करने से बचें। उन्होंने कहा कि समय पर गंतव्य तक पहुंचना महत्वपूर्ण हो सकता है, लेकिन मानव जीवन अनमोल है। उन्होंने कहा कि अगर कोहरे में यात्रा को टाला नहीं जा सकता तो ऐसी स्थिति में वहान को धीमी गति से चलाए और काफी अलर्ट रहें। क्योंकि घने कोहर से विजिबिलिटी कम हो जाती है और हादसे का खतरा बना रहता है।

    म्यूजिक सिस्टम बंद रखें

    इस एडवाइजरी में चालकों को अपने वाहन का म्यूजिक सिस्टम या एफएम रेडियो बंद रखने को कहा गया है ताकि वे सड़क पर जा रही अन्य गाड़ियों की आवाज सुन सकें। इसके साथ ही गाड़ी की एसी का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई है। एसी के बजाय हल्के हीटर का इस्तेमाल करें और वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां थोड़ी खुली रखें।

    लाइट सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी

    साथ ही वाहन चालकों को ये भी परामर्श दिया गया है कि वे धुंध से नम हुए गाड़ी के शीशे को हाथ न पोछकर सूखे कपड़े का इस्तेमाल करें। एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि वे गाड़ी की हेडलाइट्स हमेशा लो बीम पर रखें। अगर दिन में कोहरा बना रहे तो लाइट जलाकर रखें। वहीं पीछे से आने वाले वाहनों को अलर्ट करने के लिए जरूरत पड़ने पर हैजर्ड लाइट का इस्तेमाल करें।

    सुरक्षित दूरी बनाकर चलें

    अपने आगे चल रहे वाहन से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखने की सलाह दी गई है। गूगल मैप्स जैसे नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोहर में ओवरटेक करने से बचें। कोहरे सड़क के किनारे खड़े या खराब वाहनों को लेकर भी अलर्ट रहें। क्योंकि कई बार रास्ते में किनारे खड़े वाहनों से टक्कर हो जाती है। 

    एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट भी तय

    कोहरे के बढ़ते असर को देखते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर फरवरी तक के लिए गति सीमा तय कर दी गई है।

    • हल्के वाहन: अधिकतम 75 किमी/घंटा
    • भारी वाहन: अधिकतम 60 किमी/घंटा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    रूसी तेल पर छूट खत्म! क्या भारत में फिर महंगी होगी ‘लाइफलाइन’,

    May 17, 2026

    “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.