Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»भारत पहुंचे 3 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, जानें इंडियन आर्मी के लिए आए ये चौपर्स क्यों कहलाते हैं फ्लाइंग टैंक
    BREKING NEWS

    भारत पहुंचे 3 अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, जानें इंडियन आर्मी के लिए आए ये चौपर्स क्यों कहलाते हैं फ्लाइंग टैंक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई  दिल्ली । भारतीय सेना की ताकत में मंगलवार को और ज्यादा इजाफा हो गया है। अमेरिका ने तीन एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को भारतीय सेना को डिलीवर कर दिया है। अमेरिका द्वारा हेलीकॉप्टरों की ये दूसरे बैच की डिलीवरी की गई है और इसके साथ ही सेना को अब सभी 6 हेलीकॉप्टर मिल गए हैं। आपको बता दें कि भारत ने अमेरिका के साथ 6 अपाचे हेलीकॉप्टरों का सौदा किया था। मंगलवार को अपाचे हेलिकॉप्टरों का दूसरा बैच गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा। इन हेलीकॉप्टरों को राजस्थान के जोधपुर में स्थित 451 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन में शामिल किया जाएगा।

    अपाचे को क्यों कहते हैं फ्लाइंग टैंक?

    अमेरिका द्वारा निर्मित एएच-64ई अपाचे हेलीकॉप्टर को दुनिया के सबसे बेहतरीन मल्टीरोल लड़ाकू हेलीकॉप्टरों में से एक माना जाता है। भारी मारक क्षमता और युद्धक्षेत्र में डटे रहने की खूबियों के कारण अपाचे हेलीकॉप्टर को ‘फ्लाइंग टैंक’ के नाम से भी जाना जाता है। ये हेलीकॉप्टर अमेरिकी सेना की भी रीढ़ मानी जाती है और अमेरिका ने कई देशों में ऑपरेशन के दौरान इसे इस्तेमाल किया है।

    अपाचे हेलीकॉप्टर हेलफायर मिसाइलों, 70 मिमी रॉकेट और 30 मिमी चेन गन से लैस होता है। ये हेलीकॉप्टर दुश्मन के ठिकानों, बंकरों और एयर डिफेंस सिस्टम्स को भी निशाना बनाने में सक्षम है। अपाचे हेलीकॉप्टर में टॉप क्लास के सेंसर्स लगे है। ये हेलीकॉप्टर रात में लड़ने की भी क्षमता रखता है और खतरे वाले इलाकों व पहाड़ी इलाकों में काफी प्रभावी हैं।

    सेना को क्या फायदा होगा?

    भारत सरकार ने साल 2020 में अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग के साथ भारतीय सेना के लिए 6 अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए 4,168 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इस हेलीकॉप्टर की खरीद को भारत की रक्षा ताकत को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। ये हेलीकॉप्टर चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेना की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाएंगे। सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के तहत अपाचे हेलीकॉप्टरों की खरीद बड़ा कदम है। बता दें कि इससे पहले भारतीय वायुसेना ने भी 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों को अपने बेड़े में शामिल किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!

    May 17, 2026

    वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल

    May 17, 2026

    मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ

    May 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.