Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने सीखे विमान उड़ाने के गुर
    मुख्य समाचार

    कृषि महाविद्यालय के कैडेट्स ने सीखे विमान उड़ाने के गुर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कृषि महाविद्यालय के एयर विंग एनसीसी कैडेटों का रायपुर हवाई अड्डे पर विमानन संबंधी शैक्षणिक भ्रमण

    रायपुर– इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर अंतर्गत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की दूरदर्शी सोच एवं मार्गदर्शन में एयर विंग नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) यूनिट की स्थापना की गई है। यह पहल विद्यार्थियों में समग्र शिक्षा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, चरित्र निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नवगठित 3CG एयर विंग एनसीसी यूनिट में कृषि महाविद्यालय, रायपुर के 11 कैडेटों को सम्मिलित किया गया है।

    इन कैडेटों को ड्रिल, अनुशासन, वायुसेना उन्मुख गतिविधियों तथा विमानन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों में संरचित प्रशिक्षण एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर असम कृषि विश्वविद्यालय के बाद देश का दूसरा कृषि विश्वविद्यालय बन गया है, जहाँ एयर विंग एनसीसी यूनिट की स्थापना हुई है। यह विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों के समग्र एवं बहुआयामी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    एयर विंग एनसीसी यूनिट की इंडक्शन गतिविधियों के अंतर्गत 16 दिसंबर 2025 को 11 कैडेटों का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर में विमानन संबंधी शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, कृषि महाविद्यालय, रायपुर की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे, 3CG एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर विवेक साहू सहित अन्य एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे।

    भ्रमण के दौरान कैडेटों को हवाई अड्डे के बुनियादी ढांचे, टर्मिनल सुविधाओं, रनवे प्रणाली, सुरक्षा प्रोटोकॉल, विमान ग्राउंड हैंडलिंग, एयरसाइड प्रबंधन तथा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. आरती गुहे ने प्रभावी समन्वय एवं सतत निगरानी के माध्यम से यूनिट के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनोद नायक एवं डॉ. नियति पांडे ने स्वीकृतियों, कैडेट चयन तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया। यह पहल न केवल विद्यार्थियों में अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रसेवा एवं विमानन क्षेत्र के प्रति प्रेरित करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…

    May 14, 2026

    घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान

    May 14, 2026

    10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.