Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: नगरीय प्रशासन विभाग ने 66 अभियंताओं के किए तबादले, देखें पूरी सूची
    • “ये मेरे पिता और दादी की गलती है”, फांसी के फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय VFX डिजाइनर का शव, दीवार पर लिखा मिला सुसाइड नोट
    • शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत
    • रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250
    • भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ
    • आदित्य कुमार चंद्राकर बने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के युवा संगठन के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
    • मुंबई में डिप्टी सीएम पवन कल्याण के दाएं कंधे की सर्जरी, 2016 में लगी चोट से दर्द में थे
    • मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु की थलपति विजय की छोड़ी सीट समेत 5 विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, July 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»लोकसभा में विरोध के बीच जी राम जी बिल पास, विपक्ष ने सदन में कागज फाड़कर फेंका
    BREKING NEWS

    लोकसभा में विरोध के बीच जी राम जी बिल पास, विपक्ष ने सदन में कागज फाड़कर फेंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनरेगा योजना को बदल कर उसकी जगह G Ram G बिल लाने के केंद्र सरकार के फैसले का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है। इसे लेकर पिछले दो दिनों से लोकसभा में बहस चल रही है। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का विरोध करते हुए भारी हंगामा किया। लेकिन विपक्ष की इस बिल को रोकने की लगातार कोशिशों के बावजूद भी लोकसभा में यह बिल पारित हो गया है। बिल के पास होने पर विपक्ष ने विरोध जताते हुए इस बिल की प्रतियां फाड़ दी है।

    मोदी सरकार का यह नया बिल मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) की जगह लेगा। विपक्षी सांसद सुबह से इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष की मांग थी कि इस बिल को सीधे पास करने की बजाय पहले स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजा जाए। सरकार और विपक्ष के बीच लोकसभा में इसे लेकर लंबी बहस हुई। इसके बाद जब स्पीकर ने ध्वनिम मत से बिल के पास होने की घोषणा की तो विपक्षी सांसद विरोध जताते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए और उन्होंने इस बिल की कॉपियां फाड़नी शुरू कर दी।

    नए बिल के पास होने के बाद अब कांग्रेस (UPA) सरकार द्वारा 2004 में लाई गई मशहूर मनरेगा योजना खत्म हो गई है। मनरेगा योजना जहां ग्रामीण परिवारों को हर साल 100 दिन के रोजगार की गारंटी देती थी वहीं यह नई योजना 125 दिन के रोजगार की गारंटी देगी। G Ram G बिल में फसल की बुआई और कटाई के दौरान दो महीने के विशेष ब्रेक का प्रावधान भी है। मनरेगा में मजदूरी को पैसा जहां 15 दिन में मिलता था वहीं अब यह भुगतान 7 दिनों में होगा।

    इस नए बिल को लेकर विपक्ष ने लोकसभा में काफी हंगामा किया। INDIA गठबंधन के सांसद लोकसभा के बाहर, ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। ईसाइयों सहित अल्पसंख्यकों पर हमले बंद करो’ जैसे नारे लिखे बैनर लेकर इकट्ठा हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने हाथ में बैनर लिए सदन के बाहर जमकर हंगामा किया। विपक्ष के सवालों को जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा है।शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हम किसी से भेदभाव नहीं करते, बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं. पूरा देश हमारे लिए एक है. देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है. हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है.’ चौहान ने यह भी कहा कि इस योजना में महात्मा गांधी का नाम 2009 के चुनावों के चलते जोड़ा गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर के पं. जेएनएम मेडिकल कॉलेज में 20 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं, कुल संख्या हुई 250

    July 11, 2026

    भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

    July 11, 2026

    पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम

    July 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.