Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद जाने से पहले इंस्‍टाग्राम पर शेयर क‍िए गए वीड‍ियो में कंगना रनौत ने कथित वामपंथी विचारकों और समाज के ठेकेदारों पर जमकर साधा निशाना
    • ‘रामायण’ पर रिलीज से पहले विवाद, रामलीला महासंघ ने की स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग, दी विरोध की चेतावनी
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»जॉब-एजुकेशन»दुनिया का सबसे टफ Exam, लाखों में इक्का-दुक्का ही कर पाते हैं पास
    जॉब-एजुकेशन

    दुनिया का सबसे टफ Exam, लाखों में इक्का-दुक्का ही कर पाते हैं पास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इसके अलावा, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से भी एक है. क्या आप जानते हैं कि आखिर दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा कौन सी है. अगर नहीं, तो बता दें कि चीन की गाओकाओ (Gaokao) परीक्षा, दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा है. इसे चीन में नेशनल हायर एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के नाम से भी जाना जाता है. इस परीक्षा में पास होने के बाद ही चीन में किसी भी छात्र को कॉलेज या यूनिवर्सिटी में हायर एजुकेशन के लिए एडमिशन मिलता है. इसलिए यह परीक्षा पूरे चीन के छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.चीन के चांग्शा शहर से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो शेयर करने वाले इंस्टाग्राम व्लॉगर एलन फूबताते हैं कि इस स्कूल में छात्रों की क्लास सुबह 7 बजे शुरू होती है और रात 10:15 बजे तक चलती है. कई छात्र तो दोपहर के लंच ब्रेक में भी स्कूल में ही सोते हैं, ताकि समय बर्बाद न हो और पढ़ाई जारी रख सकें. एलन फू के मुताबिक, ‘चीन में हाई स्कूल के छात्रों के लिए ये सामान्य बात है. सब कुछ एक ही परीक्षा के लिए होता है…Gaokao, जो उनके पूरे भविष्य का फैसला कर सकती है.’

    Gaokao Exam चीन की राष्ट्रीय कॉलेज प्रवेश परीक्षा है, जिसे हाई स्कूल के आखिरी साल में छात्र देते हैं. ये परीक्षा आमतौर पर जून में होती है और 3 से 4 दिन तक चलती है. खास बात ये है कि चीन में यूनिवर्सिटी एडमिशन का मुख्य और लगभग एकमात्र आधार यही परीक्षा होती है. Gaokao का सिलेबस प्रांत के हिसाब से थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन मुख्य विषय होते हैं.

    गाओकाओ परीक्षा हर साल जून के महीने में आयोजित की जाती है. यह परीक्षा लगातार 3 दिन चलती है. इस परीक्षा में 4 सब्जेक्ट – चाइनीज लैंग्वेज, मैथ्स, फॉरन लैंग्वेज और ऑप्शनल सब्जेक्ट (साइंस – फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) या (आर्ट्स – इतिहास, भूगोल, राजनीति) शामिल होते हैं. इस परीक्षा में पास होने के बाद ही छात्र कॉलेज में किसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एलिजिबल माना जाता है.

    चीन की किसी भी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए Gaokao में सफलता हासिल करना बहुत जरूरी है. इसलिए इस परीक्षा में कॉम्पिटिशन भी उतना ही ज्यादा है. इस परीक्षा का पासिंग प्रतिशत बहुत कम है और यही कारण है कि छात्रों के ऊपर इस परीक्षा का काफी दबाव रहता है. वहीं, परीक्षा में केवल पास होने के काम नहीं चलता है, छात्रों को अच्छे कॉलेज में एडमिशन के लिए टॉप स्कोरर की लिस्ट में शामिल होना बहुत जरूरी है. क्योंकि इसी से निर्धारित होगा कि छात्र को चीन के किस बेस्ट कॉलेज में एडमिशन मिलेगा.

    Gaokao से पहले छात्रों को अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटीज की लिस्ट भरनी होती है. हर कॉलेज का एक न्यूनतम कट-ऑफ स्कोर होता है, जो प्रांत के हिसाब से बदलता है. अगर छात्र उस स्कोर को हासिल कर लेते हैं, तभी उन्हें एडमिशन मिलता है. यानी एक परीक्षा, एक स्कोर और उसी पर तय होता है कि छात्र किस कॉलेज में जाएगा या जाएगा भी या नहीं. यही वजह है कि China education system pressure दुनियाभर में चर्चा का विषय बनता रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका: CG SET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 17 अगस्त तक करें आवेदन…

    July 25, 2026

    Chhattisgarh news:चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड, बीएड और डीएलएड की प्रवेश की काउंसिलिंग अगस्त के पहले सप्ताह से हो जाएगी शुरू…

    July 23, 2026

    19 से 23 जुलाई तक होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,केंद्रीय विद्यालय सुकमा में प्रवेश का अंतिम मौका…

    July 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.