Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»लाइफस्टाइल»क्या फिटकरी के पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ कम हो जाता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें जवाब
    लाइफस्टाइल

    क्या फिटकरी के पानी से बाल धोने पर डैंड्रफ कम हो जाता है? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डैंड्रफ यानी रूसी आजकल एक बहुत आम समस्या बन चुकी है. इससे न सिर्फ सिर में खुजली और जलन होती है, बल्कि बाल झड़ने की परेशानी भी बढ़ सकती है. डैंड्रफ होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे सिर की त्वचा में फंगल इंफेक्शन, ज्यादा ऑयली स्कैल्प, बहुच ज्यादा ड्राई स्कैल्प या गलत हेयर केयर रूटीन. ऐसे में कई लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं. इन्हीं नुस्खों में से एक है फिटकरी के पानी से बाल धोना. माना जाता है कि फिटकरी के पानी से बाल धोने से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है. लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से- 

    डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया, फिटकरी में एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. इसी वजह से कुछ लोगों को इसके इस्तेमाल से थोड़ी राहत महसूस होती है. फिटकरी का पानी सिर की खुजली को कुछ समय के लिए कम कर सकता है और स्कैल्प को टाइट महसूस करा सकता है. इसके अलावा, यह हल्की फंगल गतिविधि को दबाने में भी मदद कर सकती है.

    डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, फिटकरी का पानी डैंड्रफ का स्थायी इलाज नहीं है. जिसे फिटकरी पूरी तरह खत्म नहीं कर पाती. इसका असर केवल अस्थायी होता है और समस्या कुछ समय बाद दोबारा लौट सकती है.

    अगर फिटकरी का इस्तेमाल बार-बार या लंबे समय तक किया जाए, तो इसके नुकसान भी हो सकते हैं. इससे सिर की त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई हो सकती है, जिससे खुजली और जलन बढ़ सकती है. कुछ लोगों में लालपन या एलर्जी भी हो सकती है. साथ ही, बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं, जिससे बाल टूटने और झड़ने लगते हैं.

    डर्मेटोलॉजिस्ट सलाह देती हैं कि डैंड्रफ के लिए मेडिकेटेड एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना सबसे बेहतर होता है.हफ्ते में 2-3 बार सही शैंपू का इस्तेमाल करें. सिर में तेल ज्यादा देर तक न छोड़ें और खुजली होने पर स्कैल्प को बार-बार न खुजलाएं.

    अगर डैंड्रफ बहुत ज्यादा हो, सिर में लालपन या मोटी पपड़ी बन रही हो, या बाल तेजी से झड़ रहे हों, तो घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें. ऐसे में तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना जरूरी है.

    (अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लगातार खुजली और सूखी त्वचा हो सकते हैं किडनी बीमारी के संकेत, जानिए किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए

    June 19, 2026

    डॉक्टरों ने खोला बड़ा राज, मोबाइल फोन से लेकर सिरदर्द का असली सच, कैसे फैलता है ब्रेन ट्यूमर?

    June 14, 2026

    परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.