Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»साथ में किया बिजनेस,हिसाब की बारी आई तो दोस्तों ने दिया धोखा… युवक ने की आत्महत्या
    क्राइम

    साथ में किया बिजनेस,हिसाब की बारी आई तो दोस्तों ने दिया धोखा… युवक ने की आत्महत्या

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में 20 वर्षीय युवक ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने दो दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला सिंधौली थाना क्षेत्र के महुआ पाठक गांव का है। महुआ पाठक गांव निवासी अजय कुमार गांव में ही सैलून चलाता था। वह अपने पिता ओमकार, मां कामेश्वरी देवी, चार भाइयों और दो बहनों के साथ रहता था।

    गुरुवार को परिवार के लोग एक रिश्तेदार का हाल जानने लिए घर से बाहर गए थे, जिनका एक्सीडेंट हो गया था। घर पर अजय का छोटा भाई नीरज मौजूद था, जो अपने कामों में व्यस्त था। उसी दौरान अजय घर के पीछे खाली पड़े एक मकान में गया, जहां उसने करीब 8 मिनट 7 सेकेंड का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया। वीडियो में वह फूट-फूट कर रोता नजर आ रहा है। उसने गांव के ही दो दोस्तों प्रियांशु और पुष्कर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया।

    अजय ने वीडियो में बताया कि दोनों दोस्तों प्रियांशु और पुष्कर ने उससे कहा था कि वे मिलकर ब्याज पर पैसे लगाने का काम करेंगे। इसी बहाने उन्होंने उसकी दुकान पर लोन निकलवा लिया और मुनाफा आधा-आधा बांटने का वादा किया था। कभी मैं उनसे पैसे मांगा नहीं क्योंकि उन्होंने कहा था कि आखिर में सारा पैसे का हिसाब कर लेंगे। जब मैंने अब हिसाब करने के लिए कहा, तो उन्होंने साफ कह दिया कि वे कोई हिसाब नहीं करेंगे।

    फिर घर पर भी लोन निकलवाने का दबाव बनाने लगे। जब अजय ने घर पर लोन निकलवाने से इनकार कर दिया तब उसे जान से मारने की धमकी दी। दोस्तों ने कभी एटीएम कार्ड तो कभी आधार कार्ड के जरिए उसके खाते से पैसे निकलवाए। कर्ज चुकाने के लिए उसे घर के जेवर तक बेचने पड़े और उस पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया। अजय ने कहा कि इन्हीं दो लोगों की वजह से उसकी जान जा रही है और यह उसका आखिरी वीडियो है। उसने लोगों से अपील की कि वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि आरोपियों को सजा मिल सके। साथ ही अपने परिवार से कहा कि अगर ये लोग कभी पैसे मांगने आएं तो इस वीडियो को संभालकर रखें।

    इसके बाद उसने साड़ी से फंदा बनाकर खाली मकान में फांसी लगा ली। शाम करीब चार बजे छोटा भाई नीरज उसे ढूंढते हुए वहां पहुंचा और शव देखकर चीख पड़ा।जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत

    September 3, 2026

    शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…

    September 3, 2026

    किसान की गोली मारकर हत्या, बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव

    September 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.