Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में सुशासन तिहार के तहत 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की दी सौगात
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह करेंगे नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 का शुभारंभ
    • कल का ‘नक्सल गढ़’ आज का डिजिटल हब: कुतुल के ग्रामीणों को मिली 4G कनेक्टिविटी की सौगात, गूंजी मोबाइल की घंटी
    • दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
    • नक्सल प्रभावित रहे गांव की महिला हुई आत्मनिर्भर,दुब्बाटोटा की सावलम भीमे बनीं ‘लखपति दीदी’
    • अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,​आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल
    • पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर : बीजापुर की महिलाओं के सपनों को मिल रहे नए पंख
    • केरल में कांग्रेस ने फाइनल की मंत्रियों की लिस्ट और विभाग!
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल : मेष,मिथुन और सिंह राशि को लाभ का संयोग
    राशिफल

    आज का राशिफल : मेष,मिथुन और सिंह राशि को लाभ का संयोग

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    मेष राशि के लिए आज का दिन सफलता की इबारत लिखने वाला होगा। आपको आज अपने काम में भाग्य सफल बनाएगा। आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। जो जातक होटल और किराना के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज विशेष रूप से लाभ प्राप्त होगा। घर परिवार के मामले में भी आज का दिन आपका सुखद बीतेगा।

    वृषभ

    आपको आज पिता और पिता समान व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। वस्त्र और आभूषण के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आप आज सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। किसी सामाजिक काम में भाग लेने से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगो। आपको रुचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। 

    मिथुन

    मिथुन राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी में आज आपको अनावश्यक ही तनाव मिल सकता है। लेकिन आपको अपने काम के प्रति ईमानदार रहना चाहिए, विरोधी अहित नहीं कर पाएंगे। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी रहेगी। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से आपको लाभ दिलाएगा। आपको आज मित्रों से भी पूरा सहयोग मिलगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बन सकता है। पिता और चाचा से आपको आज लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपको आज सुस्ती महसूस होगी। कंधे और कमर में दर्द महसूस कर सकते हैं। संतुलित आहार लें।

    कर्क

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और मनोरंजक रहेगा। आपकी रुचि आज धर्म अध्यात्म में भी रहेगी जिससे आपको ईश्वरीय कृपा का भी लाभ मिलेगा। आप आज घर की व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे। पारिवारिक रिश्ते में आज प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आज आपसे मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला है तो आज उसे सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आप आज कोई उपहार और सम्मान भी मिल सकता है। 

    सिंह  

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आप आज अपने कई अटके हुए काम को पूरा कर पाएंगे। आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज साथी सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई बड़ी चाहत भी पूरी होगी। जो लोग वाहन और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े हुए हैं उनको आज लाभ मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में आज सगे संबंधियों से मिलने का संयोग बन सकता है। कोई मित्र आज आपकी मदद भी करेगा। 

    कन्या

    कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि स्वामी बुध आज आपकी राशि से तीसरे भाव में बैठकर आपके लिए लाभ का सृजन कर रहे हैं। आपको आज अपने साहसिक कार्य और प्रयास से फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के लोगों से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। आपको आज मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सितारे बता रहे हैं कि कन्या राशि के छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको शिक्षण कार्य मे भी आज फायदा मिलेगा।

    तुला

    तुला राशि के जातको के लिए आज रविवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको आज पिता और घर के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सहभागिता और रुचि बनी रहेगी। आप अपने शौक और मनोरंजन पर भी आज धन खर्च कर सकते है। किराना और वस्त्रो के कारोबार से जुड़े जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। सितारे बताते हैं कि आज आपको किसी वजह से यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में आपका आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

    वृश्चिक

    आज का दिन वृश्चिक राशि के जातको को लिए लाभ के साथ खर्चीला भी रहेगा। आपको आज घरेलू जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। राशि में विराजमान बुध आपको बुद्धि और चतुराई से लाभ दिलाएंगे। आप आज परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। बहनों से आपको आज विशेष रूप से सहयोग मिल पाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका रोमांटिक बीतेगा। 

    धनु

    मानसिक रूप से आप उलझन भी महसूस करेंगे। आपकी राशि में दो उग्र विराजमान हैं ऐसे में आपको आज आवेश में आने से बचना होगा। धार्मिक विषयो में आज आपकी रुचि बनी रहेगी। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान भी आज बढेगा। कोई पुराना मित्र या परिचित आपकी आज मदद कर सकता है। आज आपके घर पर किसी मित्र या मेहमान के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। आज आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना भी बना सकते हैं। 

    मकर

    मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना होगा। दिन के पहले भाग में आप सुस्ती भी महसूस करेंगे। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपसे सक्रियता की मांग करेगा। आपको आज लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कामकाज में आज आपको कुछ उलझन और परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। धर्म कर्में रुचि लेने से आज का दिन आपका अनुकूल बनेगा। आपको घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। आपको आज तकनीकी क्षेत्र में और विदेशी क्षेत्र से भी लाभ प्राप्त होगा।

    कुंभ

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अधिक प्रयास करना होगा, कुछ अटके हुए काम को भी पूरा करना होगा। घर परिवार के मामले में आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। लोहा और गृह निर्माण संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी।

    मीन

    मीन राशि के जातकों के लिए आज रविवार का दिन सामान्य रहेगा। दिन का आरंभ सुस्त रहेगा लेकिन कुल मिलाकर दिन आपका सकारात्मक बीतेगा। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा लेकिन जिन जातकों को हाल फिलहाल में शल्य चिकित्सा से गुजरना पड़ा है उनको अपना ध्यान रखना होगा। कामकाज आपका आज सुचारू रूप से चलेगा। कारोबार में लाभ का संयोग बना रहेगा। आपको वाणी और व्यवहार कुशलता से भी आज फायदा होगा। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जातकों को आज भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : सूर्य, बुध और चंद्रमा का शक्तिशाली योग, मेष और मिथुन को मिलेगी सफलता

    May 17, 2026

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.