Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»डिप्टी सीएम शर्मा ने ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी वर्मा समाज के सामाजिक भवन का सामाजिक बंधुओं के साथ लोकार्पण किया
    छत्तीसगढ़

    डिप्टी सीएम शर्मा ने ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी वर्मा समाज के सामाजिक भवन का सामाजिक बंधुओं के साथ लोकार्पण किया

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को कवर्धा के विकासखंड बोड़ला के ग्राम पोड़ी में सुरेठी कुर्मी समाज के नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सुरेठी कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी वे शामिल हुए। उनके ग्राम आगमन पर समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिनिधियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने वर्मा समाज की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उन्होंने वर्मा समाज के लिए छात्रावास एवं भवन विकास हेतु 30 लाख रूपए की घोषणा की।

    लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सुरेठी कुर्मी समाज को नए सामाजिक भवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाज के विकास में संस्कारों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार व्यक्ति को सही दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यदि संस्कार नहीं हों तो कितनी भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर ली जाए, उसका कोई सार्थक परिणाम नहीं निकलता।

    उन्होंने हाल ही में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि हमले में शामिल लोग पढ़े-लिखे थे, लेकिन उनमें संस्कारों की कमी थी, जिसके कारण वे गलत रास्ते पर चले गए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई बच्चा प्रतिदिन सुबह उठकर अपने माता-पिता का प्रणाम करता है, तो वह कभी गलत दिशा में नहीं जाएगा। छत्तीसगढ़ और भारत की संस्कृति में संस्कारों की मजबूत परंपरा रही है, जिसे हमें आने वाली पीढ़ी तक बनाए रखना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनीराम साहू, वर्मा समाज अध्यक्ष शिवप्रसाद वर्मा, वर्मा समाज के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद वर्मा, रवि वर्मा, सत्रुहन वर्मा, पुराण वर्मा, श्याम वर्मा, अमित वर्मा, पीताम्बर वर्मा, भरत वर्मा, सरपंच मिथिला साहू सहित समाज के लोग, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान

    May 16, 2026

    काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत

    May 16, 2026

    कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.