Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मैं अब पूरी तरह थक चुका हूं’, पत्नी की प्रताड़ना से परेशान इंजीनियर ने फांसी लगाकर दी जान
    • थोक में महंगाई की मार
    • ट्रंप का बड़ा दावा, अमेरिका और नाइजीरिया की संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ISIS आतंकी अबू-बिलाल अल-मिनुकी की मौत
    • LSG ने CSK को 7 विकेट से हराया, 188 रन का लक्ष्य आसानी से किया हासिल
    • पाकिस्तान में रिलीज़ होते ही धुरंधर-2 नंबर 1 पर कर रहा ट्रेंड, OTT प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश
    • “कुछ युवा कॉकरोच की तरह होते हैं”, सुप्रीम कोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान की सख्त टिप्पणी
    • काम पर जा रहे मजदूरों को डंपर ने मारी टक्कर, 4 महिलाओं की हुई मौत
    • आम लोगों को मिली राहत, भारत-नेपाल सीमा से कस्टम ड्यूटी नियम पर  नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के ₹6.25 करोड़ के सीएसआर कार्यों का किया उद्घाटन व भूमिपूजन
    BREKING NEWS

    केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने एनटीपीसी सीपत के ₹6.25 करोड़ के सीएसआर कार्यों का किया उद्घाटन व भूमिपूजन

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    परियोजना प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को गति देते हुए, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन–एनटीपीसी) सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी–सीएसआर) के अंतर्गत लगभग ₹6.25 करोड़ की लागत से किए जा रहे विकास कार्यों का उद्घाटन एवं भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत कर्रा में आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम में पूर्ण हो चुके ₹4.53 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया, जबकि लगभग ₹1.72 करोड़ की लागत से प्रस्तावित नए विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ। उद्घाटन एवं भूमिपूजन माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा सांसद, बिलासपुर, श्री तोखन साहू द्वारा किया गया।
    इस अवसर पर माननीय विधायक, मस्तूरी, श्री दिलीप लहरिया; अध्यक्ष, जिला पंचायत, बिलासपुर, श्री राजेश सूर्यवंशी; मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी; तथा परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सीपत, श्री विजय कृष्ण पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    एनटीपीसी सीपत के सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम पंचायतों—कर्रा, सीपत, गतौरा, रलिया, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक एवं दर्राभाटा—में कुल 12 विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनका इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त चार नए विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया। इन कार्यों में आधारभूत संरचना का विकास, तालाबों का पुनरुद्धार तथा शिक्षा से संबंधित सुविधाओं का विस्तार शामिल है।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीएसआर के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को सशक्त आधार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एनटीपीसी सीपत देश के विभिन्न राज्यों को विद्युत आपूर्ति कर रही है तथा निर्माणाधीन 800 मेगावाट की परियोजना पूर्ण होने के पश्चात इसकी भूमिका राष्ट्रीय विकास में और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने औद्योगिक विकास, शिक्षा और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण को समावेशी एवं सतत विकास का आधार बताया।
    माननीय विधायक श्री दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में परियोजना प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में एनटीपीसी सीपत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास ही देश के विकास का मार्ग प्रशस्त करता है और एनटीपीसी सीपत इस दिशा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है।

    जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्य ग्रामीण विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध हो रहे हैं, जिससे न केवल सुविधाओं का विस्तार होगा बल्कि स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
    इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी तथा जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती देवी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए एनटीपीसी सीपत के सामाजिक विकास कार्यों की सराहना की और कौशल विकास तथा सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
    कार्यक्रम के दौरान परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक श्री विजय कृष्ण पाण्डेय ने एनटीपीसी सीपत द्वारा संचालित सीएसआर गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    कार्यक्रम में एनटीपीसी सीपत के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्य, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कलेक्टर पदमिनी भोई साहू ने ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की बैठक,तय सीमा में पेट्रोल-डीजल देने के निर्देश

    May 16, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में 19 मई को बस्तर में आयोजित होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक

    May 16, 2026

    छत्तीसगढ़ का स्मार्ट रजिस्ट्री मॉडल बना देश के लिए प्रेरणादायी उदाहरण

    May 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.