BREKING NEWS

सीएएफ जवान को साथी जवान ने मारी गोली, हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के घाघरा स्थित सीएएफ (CAF) कैंप में रविवार देर रात आपसी विवाद के चलते एक जवान ने अपने ही साथी जवान को गोली मार दी। घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17वीं बटालियन में पदस्थ जवान सोनवीर जाट, निवासी उत्तर प्रदेश, को गोली लगने के बाद तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग करने वाले आरोपी जवान अरविंद गौतम, निवासी उत्तर प्रदेश, को मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने तुरंत काबू में ले लिया। प्रारंभिक जांच में दोनों जवानों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है, जिसके चलते यह वारदात हुई।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस की जांच टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मृतक जवान के शव का पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Back to top button