BREKING NEWS

31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएगा LPG गैस कनेक्शन! फटाफट करा लें ये काम…

यदि आपने अपने एलपीजी कनेक्शन का ई-केवायसी नहीं करवाया तो 31 दिसंबर तक करवा लीजिए। इसके बाद कनेक्शन बंद (ब्लॉक) हो सकता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इस मामले में लगातार उपभोक्ताओं को सूचना दे रही है। इसके बावजूद अकेले भोपाल जिले में ही 67 फीसदी कनेक्शन ही ई-केवायसी हो पाए हैं। दरअसल, फर्जी कनेक्शनों को रोकने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम ने एलपीजी कनेक्शन के लिए ई- केवायसी अनिवार्य किया है।

अपनी एलपीजी कंपनी का ऐप डाउनलोड कर घर बैठे यह कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर अपना आधार, एलपीजी कनेक्शन की किताब और मोबाइल नंबर लेकर जाना होगा। यह सेवा नि: शुल्क है। मामले को लेकर एलपीजी वितरक का कहना है कि ई-केवायसी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को जानकारी दी जा रही है। 31 दिसंबर तक ई- केवायसी नहीं हुआ तो कनेक्शन बंद हो सकता है।अगर e-KYC करते समय किसी तरह की परेशानी आती है, तो उपभोक्ता अपने नजदीकी LPG वितरक से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button